लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने में लगी केंद्र सरकार
लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने में लगी केंद्र सरकार
Share:

देहरादून : उत्तराखंड में राजनीतिक गतिरोध जारी रहने और कांग्रेस की सरकार के ही साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत पर विधायकों की खरीद के आरोप लगने के मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी ओर से जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। केंद्र के इशारे पर संविधान को भी दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में पदस्थ कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री हरीश रावत पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति के खेल में उत्तराखंड के लोगों की उम्मीदें मारी जा रही हैं। उन्होंने विधायकों की खरीद को लेकर सामने आए स्टिंग वीडियो पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि स्टिंग से इस तरह के निर्णयों को प्रभावित नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस के बागी 9 विधायकों को राज्यपाल द्वारा शोकाॅज नोटिस दिया गया था। उस पर विधायकों से जवाब मांगा गया। एक विधायक राज्यपाल से मिलकर उनके सामने अपना पक्ष रखने पहुंचे। जबकि अन्य ने अपने वकीलों के माध्यम से राज्यपाल को जवाब दिया।

हालांकि 9 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। अब उन्हें विश्वासमत के लिए भागीदारी करने का अधिकार नहीं होगा। उत्तराखंड के राजनीतिक हालात को लेकर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट की आपात बैठक ले रहे थे। उन्होंने इस मसले पर मंत्रिमंडल के नेताओं से भी चर्चा की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -