मानवतावाद के लिए आज भी मशहूर है मैडम क्यूरी, कई नोबेल पुरस्कार कर चुकी है अपने नाम
मानवतावाद के लिए आज भी मशहूर है मैडम क्यूरी, कई नोबेल पुरस्कार कर चुकी है अपने नाम
Share:

विश्व के महान वैज्ञानिकों में मैडम क्यूरी को बहुत ही ज्यादा सम्मान के साथ आज भी याद किया जाता है. उन्होंने विज्ञान के लिए अपने जीवन तक की परवाह नहीं की और रेडियोधर्मिता की खोज के उपरांत उसके खतरनाक रूप होने के उपरांत उस पर प्रयोग करती रहीं और अपने जीवन की परवाह किए बिना ही वे विश्व के एकमात्र महिला हैं जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. लेकिन उन्हें एक बेहतरीन व्यक्तित्व और मानवता के सेवा के लिए अधिक कहा जाता है. विश्व 7 नवंबर को उनके जन्मदिन पर उन्हें आज भी याद किया जाता है. उनकी रेडियोधर्मीता संबंधी खोजें आधुनिक विज्ञान का आधार कही जाती है.

काम का जनून: मैडम क्यूरी ने ताउम्र लैब में ही कार्य को करना पसंद किया था और वे अपना अधिकांश वक़्त लैब में ही बिताया करती थीं.  इतना ही नहीं उनका जीवन भी पढ़ाई के इर्दगिर्द ही बिता है. उन्होंने शुरुआती दिनों में गवर्नेस का कार्य भी किया और पढ़ाई की रुचि के चलते ट्यूशन भी पढ़ाई. पढ़ाई के बीच और जिसके उपरांत भी उन्हें जीवन में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा. पेरिस में उनके पास इतने कम कपड़े  होते थे कि ठंड से बचने के लिए सर्दियों में उन्हें अपने सारे कपड़े पहना करती थी. फिर भी उनका सबसे अधिक खर्च प्रयोगों पर होता था.

नोबेल पुरस्कार के रिकॉर्ड: मैडम क्यूरी के नाम नोबेल पुरस्कार को लेकर ही कई अनोखे रिकॉर्ड भी हैं जिन्हे आज तक किसी ने तोड़ नहीं पाया है. वे नोबेल पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला थीं. आज भी वे ही एकमात्र महिला हैं जिसने दो नोबेल पुरस्कार अपने नाम कर लिया था और दो अलग क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीते हैं.  वर्ष 1955 में उनकी बेटी आइरीन ने भी नोबेल पुरस्कार अपनी नाम किया था. इस तरह वे इकलौती ऐसी महिला हैं जिनकी संतान ने नोबेल पुरस्कार हासिल किया था. यह बात भी अधिक लोग नहीं जानते हैं कि मैडन क्यूरी ने  प्रथम नोबोल अपने पति के साथ जीता था.

दो विशेष खोज: मैडम क्यूरी ने दो नए तत्वों पोलोनियम और रेडियम की खोज की थी. 2011 में रेडियम के शुद्धिकरण पर नोबेल पुरस्कार पाने के उपरांत प्रथम वर्ल्ड युद्ध के दौरान उन्होंने एक्स रे रेडियोग्राफी के विकास में अपना वक़्त लगा दिया. जिसके उपरांत उन्होंने अपना बहुत सारा समय रेडियोएक्टिविटी के चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग को समर्पित कर दिया.

NZ vs AFG के मैच से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स

लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी

जॉन मेजर ने बोरिस जॉनसन पर ओवेन पैटर्सन स्कैंडल को संभालने का लगाया आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -