ब्वायफ्रेंड न मिलने के कारण बार्बी डॉल अपनी खूबसूरती को अभिशाप समझने लगी
ब्वायफ्रेंड न मिलने के कारण बार्बी डॉल अपनी खूबसूरती को अभिशाप समझने लगी
Share:

नई दिल्ली: बार्बी डॉल गुड़िया का नाम तो सभी जानते है। पर 22 वर्षीय हन्नाह नाम की एक लड़की इस डॉल से इतनी ज्यादा प्रभावित हुई कि उसने खुद का मेकओवर ही बार्बी डॉल की तरह कर लिया। उसे ह्यूमन बार्बी डॉल कहा जाता है। लेकिन इतनी खूबसूरत होने के बाद भी हन्नाह का लुक पुरुषों को डरावना लगता है।

ऐसा इसलिए क्यों कि हन्नाह को लगता है कि पुरुषों को उसका शरीर आकर्षक लगता है, दिमाग नही। हन्नाह नॉटिंघमशायर में रहती है। वह अपने आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाती है और उसकी कमर 22 इंच की है। हन्नाह की आंखें भी बिल्कुल बार्बी डॉल की तरह हैं।

इसी कारण हन्नाह के हजारों फॉलोवर है। हांलाकि इस लुक के कारण हन्नाह की आलोचना भी होती है। हन्नाह खुद कहती है कि कई बार लोग उन्हें देखकर भद्दे कमेंट पास करते है। कई बार उसके परिवार को भी इस कारण बहुत परेशानी हुई है। हन्नाह के परिवार को उसके साथ घर से बाहर जाना पसंद नहीं है। उसका कहना है कि मेरे घर वाले मेरे साथ इसलिए बाहर जाने से घबराते हैं, क्योंकि उन्हें मुझे सार्वजनिक तौर पर घूरने वाले लोगों से नफरत है।

शेफील्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हन्नाह का कहना है कि जब वह घर से निकलती हैं तो लोग उन्हें देखकर हंसते हैं। हन्नाह की उपस्थिति से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और उन्हें काफी पसंद करते हैं। लेकिन, अभी तक कोई ब्वॉयफ्रेड नहीं मिला है। इसका कारण है लोगों का हन्नाह को सिर्फ बार्बी डॉल की तरह देखना।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -