मुंबई में युवती की अधजली लाश मिली, किसने मारा, क्यों मारा ? जांच में जुटी पुलिस
मुंबई में युवती की अधजली लाश मिली, किसने मारा, क्यों मारा ? जांच में जुटी पुलिस
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस को वडाला इलाके से एक महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर के कुछ अंग गायब हैं। पुलिस ने बताया कि शव को तीन टुकड़ों में काटा गया था और महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शव की खोज मुंबई ट्रस्ट पोर्ट (बीपीटी) की एक गश्ती टीम ने की थी। वडाला इलाके में उन्हें सड़क पर एक संदिग्ध बैग पड़ा मिला। इसे खोलने पर उन्हें महिला का शव मिला।

शव मिलने के तुरंत बाद वडाला पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या करीब 2 से 3 दिन पहले की गई है और उसके शव को बैग में भर दिया गया है। पुलिस ने बैग की बारीकी से जांच की तो उसमें जला हुआ शव निकला। अब पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हत्या की जांच कर रही है।

मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच भी कर रही है। अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही पुलिस मृत महिला की पहचान कर पाई है। फ़िलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सुराग तलाशने में जुटी हुई है। 

'MS धोनी गरीबों को 5 हजार रुपये और घर बांट रहे हैं' बोलकर किया मासूम का अपहरण, झारखंड में घटी चौंकाने वाली घटना

दुर्गा पांडाल में खुद 'कुरान' रखो और फिर अपमान का आरोप लगाकर हिन्दुओं की हत्या करो ! शाह आलम को 'मानसिक बीमार' बता रही पुलिस

यूपी पुलिस की महिला कर्मियों ने कुख्यात गौतस्कर इनामुल को दबोचा, एनकाउंटर के दौरान पाँव में मारी गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -