हिलेरी के चुनावी वादे, मेरी कैबिनेट में आधी आबादी महिलाओं की होगी
हिलेरी के चुनावी वादे, मेरी कैबिनेट में आधी आबादी महिलाओं की होगी
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन भी अब कनाडा के पीएम जसलल्टिन ट्रूडो के पदचिन्हो पर चलने की तैयारी में है। उन्होने कहा है कि यदि वो अमेरिका की राष्ट्रपति बन जाती है, तो उनकी कैबिनेट में आधी आबादी महिलाओं की होगी।

पांच राज्यों-मैरीलैंड, डेलावेयर, पेनसिलवेनिया, कनेक्टिकट और रोड आइलैंड में होने वाले अहम प्राइमरी चुनाव की पूर्व संध्या पर बीती रात एमएसएनबीसी टाउन हॉल में हिलेरी ने कहा कि मेरी कैबिनेट ऐसी होने जा रही है जिसमें बिल्कुल अमेरिका का अक्स होगा और अमेरिका की 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है, बिल्कुल ठीक कहा न?

हिलेरी के प्रचार अभियान के प्रवक्ता जॉन पोडेस्टा ने एक दिन पहले ही ऐलान किया था कि वो कैबिनेट में भारत-अमेरिकी नीरा टंडन को देखना चाहते है। हिलेरी नीरा के साथ 14 से भी अधिक सालों से काम कर रही है। फिलहाल नीरा थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस की प्रमुख है।

अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकी हिलेरी ने कहा कि महिलाओं का अधिकार मानवाधिकार है। उनके अभियान का प्रमुख हिस्सा महिला नीति ही है। हिलेरी ने कहा कि वो महिलाओं के लिए समान सैलरी के भी पक्ष में है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -