गाय के साथ रेप कर रहा था हाफ़िज़, लोगों ने पकड़ा, सिर गंजा कर पुलिस को सौंपा
गाय के साथ रेप कर रहा था हाफ़िज़, लोगों ने पकड़ा, सिर गंजा कर पुलिस को सौंपा
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में गाय का बलात्कार करते एक युवक पकड़ा गया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक का सिर मुंडने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित का नाम हाफिज है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार का निवासी है। पहले पूछताछ में वह अपना नाम नफीस बता रहा था। उसने हाथ में कलावा भी बाँध रखा था। घटना बुधवार (14 जून 2023) की है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, मामला हल्द्वानी के थाना क्षेत्र मुखानी का है। यहाँ के निवासी महेश चंद्र ने बुधवार (14 जून) को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी। महेश के अनुसार, उन्होंने अपनी गाय को चरने के लिए खेतों में छोड़ा था। दोपहर में वे गाय को देखने के लिए गए। इसी दौरान उन्होंने खेत के अंदर एक व्यक्ति को गाय के साथ दुष्कर्म करते देखा। दुष्कर्म कर रहे व्यक्ति ने गाय को रस्सी से बाँध दिया था। शिकायत में बताया गया है कि जब आरोपित ने महेश को अपनी ओर आते देखा तो वह पैंट बंद करते हुए भागने लगा।

लेकिन, महेश ने भागते हाफिज को दबोच लिया। इस बीच कई अन्य लोग भी मौके पर इकठ्ठा हो गए। आरोपित की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। अभी वह हल्द्वानी के बरेली रोड में रह रहा था। घटना से गुस्साए लोगों ने न केवल हाफ़िज़ की धुनाई की, बल्कि उसका सिर भी मुंडा दिया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।  जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, वो मौके पर पहुँची। आरोपित हाफिज को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर IPC की धारा 377 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

इंदौर में केरला स्टोरी जैसी घटना, प्रेम कर शादी की, फिर कहने लगा- मुस्लिम बन जा...

गुजरात स्टोरी: अफगानिस्तान में हमला करने जा रहे थे भारतीय आतंकी ! जिहादी मैडम सहित 4 गिरफ्तार

अब्दुल के नापाक इरादों का शिकार हुई नेशनल बेसबॉल प्लेयर, देश का नाम रोशन करना चाहती थी, करनी पड़ी ख़ुदकुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -