एचआईवी की जांच कराइए  100 रुपए पाइए
एचआईवी की जांच कराइए 100 रुपए पाइए
Share:

लखनऊ. विदेशों के बाद अब भारत देश में भी एचआईवी एक खतरनाक रूप लेती जा रही है हालात यह हैं की 16 वर्ष के बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक इसकी चपेट में आ चुके हैं. परंतु आज भी  इसके खात्मे का कोई तरीका ढूंढा नहीं जा सका है                                                                                                                      

hiv कई कारणों से होता है, किसी एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति का खून यदि स्वस्थ व्यक्ति को चढ़ा दिया जाए तो वह भी एचआईवी पॉजिटिव हो जाएगा, किसी hiv की लगाई हुई सुई दूसरे को लगाने पर भी ऐसा हो सकता है, जिसको hiv हो उसके साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने पर hiv हो सकता है, एवं गर्भवती माता से उसके बच्चे को hiv हो सकता है, इस बीमारी में शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है. परंतु यदि सही से इसके इलाज पर ध्यान दिया जाए तो  मरीज काफी लंबे समय तक  जीवन जी सकता है,                                  

एचआईवी से बचाव के लिए  सरकार कई तरह के अभियान चला रही है, जिसके अंतर्गत प्रचार प्रसार, बचाव के तरीके, hiv की मुफ्त दवाएं, मुफ्त सलाह  दिया जाता रहा है.इसके लिए उत्तर प्रदेश में  39 एआरटी  अर्थात एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी  सेंटर भी है.जहां यह सारी सुविधाएं मिलती हैं. जानकारी के अनुसार अभी तक इस तरह के सेंटर में करीब 120000 मरीज  रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं

मरीजों को बेहतर इलाज के लिए प्रत्येक माह opd में दिखाना अनिवार्य होता है. अन्यथा इलाज बीच में छूटने से गलत प्रभाव शरीर पर पड़ता है. यूपी राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अधिकारियों के अनुसार मरीज   सही समय पर अस्पताल आए,  इसके लिए उन्हें आने जाने का खर्च के तौर पर  सौ रुपए दिए जाएंगे.  विदित हो hiv एक गंभीर बीमारी है और  इसका बचाव ही इसका इलाज है.

रेलवे कर्मी की पत्नी को अभी तक नहीं मिला न्याय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -