अपने लुक को लेकर ये गलतियां करते हैं लड़के
अपने लुक को लेकर ये गलतियां करते हैं लड़के
Share:

लड़के अपने लुक या अपने सौंदर्य को लेकर हमेशा ही लापरवाह रहते हैं। खुद को कूल को दिखना चाहते हैं पर कुछ ऐसी गलतियां भी करते हैं जिनसे बचना ज़रूरी भी है। आइये बताते हैं वो बड़ी गलतियां।

सौंदर्य सम्बन्धी गलतियां: अगर आप अपने सौंदर्य पर नहीं देते है जैसे चेहरे पर दाग धब्बे,बिखरे बाल हैं तो ये आपको लुक को ख़राब करते हैं। इन्हे सँवारने की ज़रूरत है। लड़के कोशिश भी करते हैं पर फिर भी कुछ गलतियां ऐसी होजाती हैं जिनसे आपकी इमेज खराब होसकती है। बात कर रहे हैं शेविंग की जो कि जो आप सही तरीके से नहीं करते हैं ,अपनी मूंछों पर ट्राय करते रहते हैं,अपने हेयर स्टाइल पर ध्यान नहीं देते तो ये बात आपके सौंदर्य के लिए सही साबित नहीं होगी।

दाढ़ी पर ध्यान ना देना: लड़के अक्सर अपने लुक को बदलने के लिए अपनी दाढ़ी से शुरुआत करते हैं। जिसके लिए वो अपनी दाढ़ी बढ़ा लेते हैं। इससे लुक तो बदलता ही है लेकिन कभी कभी वो अजीब भी दिखने लगते हैं। इसीलिए ज़रूरी है की समय समय से शेविंग करते रहे।

बिना क्रीम के शेविंग: कभी कभी समय की कमी के कारण लड़के लोग बिना क्रीम के शेविंग करते हैं। जिससे उनकी स्किन रूखी हो सकती है। इससे आपके चेहरे पर दाने पड़ सकते हैं। इसिलए ज़रूरी है बालों को मुलायम रखने के लिए क्रीम का उपयोग करें।

बालों में शैम्पू न करना: ये ज़रूरी नहीं कि बालों को स्वस्थ रखने के लिए महिलाएं ही शैम्पू करें,लड़के भी हर दो दिन में अपने बालों को शैम्पू करें ताकि आपके बाल स्वस्थ रहे। ऐसा न करने से आपके बालों में डैंडरफ की समस्या हो सकती है।

मोईसचरईज़र का प्रयोग ना करना: लड़के अक्सर मोईसचरईज़र के उपसग से बचते रहते हैं,जिससे उनके चेहरे पर मुँहासे हो जाते हैं और चेहरे की त्वचा रूखी होजाती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा में नरमी बरक़रार रहती है।

हेयर जेल का अधिक उपयोग: लड़के अक्सर पार्टी में जाने के लिए हैरजेल का उपयोग करते हों ,जिससे उनमे कूल लुक तो आता ही है लेकिन इसके साथ उनके बाल कमज़ोर भी होते हैं।

आगे निकला दाढ़ी और मुछ का फैशन....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -