आखिर क्यों गुरु गोबिंद सिंह को कहते हैं सरबंस दानी, बलिदान से जुड़ी है कहानी
आखिर क्यों गुरु गोबिंद सिंह को कहते हैं सरबंस दानी, बलिदान से जुड़ी है कहानी
Share:

सिख पंथ के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की आज जयंती है। आप सभी को बता दें कि 27 दिसंबर को ही उनके दो पुत्रों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के बलिदान दिवस पर वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया था। जी हाँ और इस तरह दो दिन पहले दो पुत्रों का बलिदान दिवस था और आज पिता की जंयती है। इसी के चलते दिसंबर के आखिरी सप्ताह का सिख इतिहास में अहम स्थान है। आपको बता दें कि सिख पंथ के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी के बलिदान को आज भी भारत में श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। यूं तो उन्हें तमाम उपाधियां दी गई हैं, लेकिन उनका एक नाम सरबंस दानी भी है। कहा जाता है यह नाम उन्हें इसलिए दिया गया था क्योंकि मुगलों से लोहा लेने और आततायियों से कमजोरों को बचाने के लिए उन्होंने अपना पूरा परिवार ही न्योछावर कर दिया था।

जी हाँ और इस वजह से गुरु गोबिंद सिंह जी को सरबंस दानी कहा जाता है। कहा जाता है उन्होंने अपने समेत परिवार के 7 लोगों का बलिदान कर दिया था। उनके लिए कहा जाता है, 'चार पुत वारे, पंचवीं मां वारी, छठा बाप वारया और सतवां आप वारया। सत्त वार के कहदां- भाणा मीट्ठा लागे तेरा, सरबंस दानिया वे देना कौन दउगा तेरा।' केवल इतना ही नहीं अपने 4 पुत्रों के बलिदान पर भी गुरु गोबिंद सिंह ने कहा था, 'इन पुतन के सीस पर वार दिए सुत चार। चार मुए तो क्या हुआ, जीवत कई हज़ार।' गुरु गोबिंद सिंह जी के पिता गुरु तेगबहादुर, मां और चारों बेटों सहित पूरे परिवार ने औरंगजेब के विरुद्ध धर्म युद्ध में वीरगति प्राप्त की थी।

'हमें इतिहास के नाम पर गढ़े हुए नैरेटिव पढ़ाए गए, महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी भविष्य के भारत की प्रेरणा हैं': PM मोदी

वहीं दिसंबर 1705 में चमकौर की लड़ाई में गुरु गोबिंद सिंह के दो बड़े बेटों अजीत सिंह और जुझार सिंह को युद्ध में संघर्ष करते हुए वीरगति प्राप्त हुई। गुरु के छोटे बेटों जोरावर सिंह (आयु 9 वर्ष) और फतेह सिंह (आयु 7 वर्ष) सरहिंद के सूबेदार वजीर खान द्वारा पकड़ लिया गया। दोनों को इस्लाम में धर्मांतरित होने को कहा गया और बदले में जान बख्शने की बात थी। हालाँकि दोनों बाल वीरों ने इससे इनकार कर दिया और दीवार में चुनकर मौत स्वीकार कर ली। आपको बता दें कि बलिदान की परंपरा के श्रेष्ठ उदाहरण गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना में हुआ था। यहीं पर आज तख्त श्री पटना हरिमंदर साहिब नाम का गुरुद्वारा है, जिसे सिख समुजाय में एक तीर्थस्थल के तौर पर माना जाता है।

जी हाँ और यहां गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन के पहले चार साल बिताए थे। 1670 में उनका परिवार पंजाब लौट आया और मार्च 1672 में वे उत्तर भारत के हिमालय की तलहटी, शिवालिक श्रेणी, में चक्क नानकी में चले गए, जहां उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की। जब वह मात्र नौ वर्ष के थे, तभी उनके पिता नौवें गुरु तेगबहादुर की इस्लाम स्वीकार न करने पर मुगलों ने हत्या कर दी। उनके बाद वे दसवें सिख गुरु बने।

आज है गुरु गोविंद सिंह जयंती, इन संदेशों से दें अपनों को बधाई

औरंगज़ेब ने निर्दोष साहिबजादों को जिन्दा दीवार में चुनवाने की दरिंदगी क्यों की ?

'भारत पर होने वाले हर हमले को दीवार बनकर रोक लेता है पंजाब..', वीर बाल दिवस पर बोले योगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -