गुरू दत्तात्रेय का है निर्मल स्वरूप
गुरू दत्तात्रेय का है निर्मल स्वरूप
Share:

भगवान दत्तात्रेय की जयंती इसी माह में आती है। दरअसल भगवान दत्तात्रेय उस आदि शक्ति का समन्वित स्वरूप है जिसे प्रकाशमान हिरण्यगर्भ के तौर पर सबसे पहले जाना गया। यह शक्ति मूलरूप से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शक्ति है। भगवान दत्तात्रेय शक्ति का पूर्ण स्वरूप हैं। इन्हें गुरू भी कहा जाता है। ये अपने श्रद्धालुओं और भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं। इन्हें परब्रह्मूर्ति, सद्गुरू और श्री गुरूदेवदत्त कहा जाता है। 

इनके अनेक नाम हैं लेकिन भगवान का यह स्वरूप बेहद पवित्र और आशीर्वाद प्रदान करने वाला है। भगवान की चरण पादुकाऐं भी बहुत ही पूजनीय है। भगवान के स्वरूप के ही साथ भगवान अपने साथ गाय, श्वान आदि को रखते हैं। दरअसल इसके पीछे कारण यह है कि गाय और श्वान अर्थात् कुत्ते को भगवान अभयदान प्रदान करते हैं।

गाय के तौर पर माता पृथ्वी स्वयं कामधेनु हैं। भगवान के हाथ में कमंडल है जो दीव्यता, तप और पवित्रता का प्रतीक है। भगवान के एक हाथ में श्री शिव जी का त्रिशूल, एक हाथ में श्री विष्णु जी का चक्र, शंख और एक हाथ में डमरू है। भगवान श्री दत्तात्रेय को गुरू वंश का प्रथम गुरू, साधक और योगी कहा जाता है। इन्हें वैज्ञानिक भी माना जाता है।

इनका विशेष दिवस यूं तो गुरूवार होता है लेकिन दत्त जयंती पर भगवान के मंदिरों में विशेष उल्लास छाया रहता है। देशभर में भगवान के कई जागृत और प्राचीन मंदिर हैं। दरअसल भगवान की जयंती मार्गशीर्ष मास में पूर्णिमा तिथि को होती है। इस दिन भगवान के मंदिरों में गुरू चरित्र का पारायण होता है।

भगवान का नाम स्मरण, जप और अभिषेक होता है। भगवान की आरती होती है और फिर प्रसादी का वितरण भी होता है। दरअसल भगवान दत्त छोटे बालक के स्वरूप में माता अनुसुईया के सामने प्रकट हुए थे। भगवान ने उनकी परीक्षा भी ली थी। उन्होंने ब्रह्मा, विष्णु और महेश को छोटे से बालक में बदल दिया। 

उनके प्रभाव के चलते तीनों आदि देवियां अपने - अपने पतियों को प्राप्त करने पहुंची। भगवान ने दत्तात्रेय स्वरूप में के गर्भ से प्रकट होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। बाद में भगवान अपने मूल स्थान चले गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -