काउंटिंग सेंटर पर कांग्रेस उम्मीदवार ने की आत्महत्या की कोशिश, सामने आई ये वजह
काउंटिंग सेंटर पर कांग्रेस उम्मीदवार ने की आत्महत्या की कोशिश, सामने आई ये वजह
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। वहीं यहाँ वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। जी हाँ और गुजरात में ज्यातादर एग्जिट पोल में जहां बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। आपको बता दें कि गुजरात में 182 सीटों के लिए दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। इसी बीच कांग्रेस के गांधीधाम से प्रत्याशी भरत सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन में भी खुदखुशी करने का प्रयास किया। भरत सोलंकी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गले में फंदा बांधते हुए खुदखुशी करने का प्रयास किया। 

गांधीधाम से कांग्रेस उम्मीदवार भरत सोलंकी ने आरोप लगाया है कि EVM ठीक से सील नहीं थीं। इतना ही नहीं कुछ ईवीएम में सिग्नेचर भी नहीं थे। भरत सोलंकी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इतना ही नहीं वे काउंटिंग रूम में धरने पर भी बैठ गए। तत्पश्चात, उन्होंने आरोपों पर कोई कार्रवाई न होने पर खुदखुशी करने का प्रयास किया। 

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 150 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य 4 सीटों पर आगे है।

हिमाचल प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस को 'बहुमत', क्या बना पाएगी सरकार ?

बिहार में शराबबंदी को लेकर बोले कांग्रेस विधायक- 'बैन फेल है, ऊपर से...'

'आपने आसन को चुनौती देकर परंपरा का उल्लंघन किया..', अधीर रंजन पर भड़के लोकसभा अध्यक्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -