18 वर्षीय लड़की से रियाज़ ने किया बलात्कार, 10 लाख भी हड़पे, जबरन करवाया धर्मान्तरण
18 वर्षीय लड़की से रियाज़ ने किया बलात्कार, 10 लाख भी हड़पे, जबरन करवाया धर्मान्तरण
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से ‘लव जिहाद’ का मामला प्रकाश में आया है। अहमदाबाद शहर के नारनपुरा इलाके की निवासी 18 वर्षीय लड़की इंस्टाग्राम के माध्यम से पालनपुर के एक मुस्लिम युवक के संपर्क में आई। कुछ दिनों के बाद दोनों में नजदीकियाँ बढ़ गईं। इसका लाभ उठाकर रियाज रफीक मेमन लड़की के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे ब्लैकमेल करना आरंभ कर दिया। इसके बाद जैसे ही लड़की 18 वर्ष की पूरी हुई रियाज ने उसके साथ निकाह कर मौलवी की उपस्थिति में उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने अपने हाथ पर ब्लेड मारकर, लड़की को इमोशनली ब्लैकमेल कर उससे नग्न तस्वीरें माँगी थी। इसके बाद रियाज़ उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने लड़की से इसके बदले 10 लाख रुपए और असली कागज़ात भी मँगवा लिए। यह घटना हिमालया मॉल स्थित हिमालया इन होटल की है। बाद में रियाज़ लड़की को वहाँ से राजस्थान ले गया। वहाँ उसने लड़की के साथ जबरन कोर्ट मैरिज कर उसे इस्लाम कबूल करा दिया। वस्त्रपुर पुलिस ने मामले से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत और Pocso एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर दोनों को खोज भी लिया है। साथ ही पुलिस उन 2 दोस्तों को भी तालाश कर रही है, जिन्होंने इन्हें भगाने में सहायता की थी।

पुलिस ने बताया कि नारनपुरा इलाके में 18 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है और कॉमर्स कॉलेज में पढ़ती है। वर्ष 2019 में छात्रा नाबालिग थी, उस समय वह इंस्टाग्राम के माध्यम से पालनपुर के रियाज रफीक मेमन के संपर्क में आई थी। उसने उसे हिमालय मॉल में मिलने के लिए बुलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने लड़की से न्यूड तस्वीरें भी माँगी। लड़की द्वारा तस्वीरें नहीं भेजने पर रियाज ने उसे अपने हाथों पर ब्लेड मारकर इमोशनल ब्लैकमेल किया। इससे डर कर लड़की ने उसे अपनी नग्न तस्वीरें भेज दी। इसके बाद रियाज़ उसे ब्लैकमेल करने लगा। बता दें कि रफीक पुरानी गाड़ियों की खरीदी-बिक्री का काम करता है। उसने कबीर खान के नाम से लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, फिर चैटिंग करने लगा और निकाह होने तक यह बात छुपा कर रखी कि वह पहले से ही विवाहित है।

राजस्थान पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को झूठे मामले में फंसाया, अब देना होगा जुर्माना

ईडी ने टीएन मर्केंटाइल बैंक के पूर्व अध्यक्ष की 293.91 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

राजस्थान में खाकी शर्मसार, आदिवासी महिला को चौकी में ले गया हवलदार और फिर..

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -