कब है गुड़ी पड़वा? जानिए तारीख और पूजा विधि
कब है गुड़ी पड़वा? जानिए तारीख और पूजा विधि
Share:

हिंदू नववर्ष का आरम्भ गुड़ी पड़वा से ही होता है। गुड़ी पड़वा के पर्व का उत्साह विशेष तौर पर महाराष्ट्र राज्य में देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी धूमधाम से गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। गुड़ी मतलब विजय पताका। गुड़ी पड़वा के दिन पताका (ध्वज) लगाने की परंपरा है। मराठी समुदाय के लोग गुड़ी पड़वा के दिन घर के बाहर गुड़ी बांधकर पूजा करते हैं। इसे सुख-समृद्धि का सूचक माना जाता है। कर्नाटक में गुड़ी पड़वा को युगादी, तेलंगाना में उगादी, कश्मीर में नवरेग, मणिपुर में सजिबु नोंगमा पानबा, गोवा एवं केरल में संवत्सर पड़वो एवं सिंधि समुदाय के लोग गुड़ी पड़वा को चेती चंड त्यौहार के नाम से मनाते हैं।

कब है गुड़ी पड़वा?
इस वर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व 22 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि का आरम्भ 21 मार्च 2023 को रात 10:52 से होगा एवं इसका समापन 22 मार्च 2023 रात 08:20 पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक, गुड़ी पड़वा का पर्व 22 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं पूजा के लिए 22 मार्च 2023 प्रातः 06:29 से 07:39 का समय शुभ रहेगा।

गुड़ी पड़वा पूजा विधि और परंपरा:-
गुड़ी पड़वा के दिन गुड़ी बनाने की परंपरा है। इसके लिए एक खंभे में पीतल के पात्र को उल्टा रखकर इसमें रेशम के लाल, पीले, केसरिया कपड़े बाधे जाते हैं। इसे फूल-मालाओं एवं अशोक के पत्तों से सजाया जाता है। गुड़ी पड़वा पर लोग सूर्योदय के वक़्त शरीर में तेल लगाकर स्नान करते हैं। घर के मुख्य द्वार को आम या अशोक के पत्ते एवं पुष्पों से सजाया जाता है एवं रंगोली बनाई जाती है। घर के बाहर या घर के किसी हिस्से में पताका लगाया जाता है। इस दिन लोग भगवान बह्मा की पूजा करते हैं फिर गुड़ी फहराते हैं।

रामनवमी से शुरू करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर इच्छा

चैत्र नवरात्रि पर इस आरती से करें माँ दुर्गा को प्रसन्न

कब है दशा माता का व्रत? जानिए तारीख और पूजन विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -