असम में भाजपा के खिलाफ लड़ेगा महागठबंधन
असम में भाजपा के खिलाफ लड़ेगा महागठबंधन
Share:

गुवाहाटी : बिहार के बाद असम में गठबंधन सरकार के गठन के आसार हैं। दरअसल यहां पर भारतीय जनता पार्टी के असमगण परिषद से गठबंधन करने के बाद आॅल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट अस्तित्व में आया है। दरअसल इस महागठबंधन के माध्यम से एआईयूडीएफ, आरजेडी और जेडीयू यहां पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस महागठबंधन में आरजेडी की 12 और सीटें होंगी इन 12 सीटों में से जेडीयू की सीटों का बंटवारा भी किया जाएगा।

दरअसल दोनों ही दलों द्वारा 12 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। हालांकि दोनों दलों में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। एआईयूडीएफ विधानसभा में 76 सीटों पर निर्वाचन लड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह गठबंधन भाजपा को रोकने के लिए किया गया है। माना जा रहा है कि असम के मुस्लिम क्षेत्रफल वाले 34 प्रतिशत भाग में यह गठबंधन असरदार हो सकता है।

जिसमें से 9 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम जनसंख्या 35 प्रतिशत से अधिक है। वर्ष 2011 में कांग्रेस ने 39 सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। दूसरी ओर एआईयूडीएफ ने 16 सीटों पर कब्जा जमाया था। हालांकि यहां पर भाजपा काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम विधानसभा चुनाव के लिए 26 मार्च से कैंपेनिंग करेंगे। पीएम मोदी द्वारा दो दिन में ही आधा दर्जन से भी अधिक रैलियां करने का प्लान है। दूसरी ओर यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नाम से राजनीतिक पार्टी प्रारंभ करने वोल अजमल को चुनाव में किंगमेकर के तौर पर देखा जा रहा है। एआईयूडीएफ के प्रमुख और लोकसभा सांसद बदरूद्दीन अजमल बिहार की ही तरह असम में भी सांप्रदायिक शक्तियों को हराना चाहते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -