राष्ट्रीय कोष से युवराज के इलाज के लिए दी गई राशि पर विवाद
राष्ट्रीय कोष से युवराज के इलाज के लिए दी गई राशि पर विवाद
Share:

खेल जगत से खबर आ रही है की भारतीय खेल मंत्रालय ने क्रिकेटर युवराज सिंह की राष्ट्रिय कल्याण कोष से पांच लाख रूपये की जो मदद की थी उस पर विवाद उप्तन्न हो गया है. ऐसा माना जा रहा है की भारतीय खेल मंत्रालय ने 2012 में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की कैंसर के इलाज के लिए पांच लाख रूपये देकर वित्तीय मदद की थी। यह राशि खिलाडियों के लिए बने राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गई थी। इसका उल्लेख खेल राज्य मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में लिखित जवाब में दी। राज्यसभा में खेल मंत्री से पूर्व खिलाडियों के हालात को लेकर सवाल किया गया था।

राज्यसभा में खेल मंत्री ने अपने बयान में कहा की राष्ट्रीय कल्याण कोष की स्थापना का उद्देश्य होता है की जिन खिलाडियों ने देश का नाम रोशन किया व वे अभी हाल फिलहाल अभी तंगहाली के माहौल में जी रहे हैं, ऐसे खिलाडियों को राष्ट्रिय कल्याण कोष वित्तीय सहायता मुहैया कराता है. इसमें ऐसे खिलाडियों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वित्तीय मदद की जाती है,  जिनकी सालाना आय 2 लाख रूपए से कम हो।

उनकी वित्तीय मदद राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी जाती है तथा इसके लिए खेल मंत्री ने 2012 से वित्तीय मदद पाने वाले खिलाडियों की सूची भी जारी की थी। इस लिस्ट में युवराज सिंह का नाम सबसे पहले था. इस पर युवराज की माँ ने दोहराया की हमने युवराज के कैंसर के इलाज के लिए किसी से मदद के लिए अनुग्रह नही किया था. हमे खेल मंत्री अजय माकन ने 2012 में पांच लाख रूपये की मदद की थी. हमे इसकी जानकारी नही है की यह राशि राष्ट्रीय कल्याण कोष से की थी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -