आज होगा नमामि गंगे प्रोजेक्ट का शिलान्यास
आज होगा नमामि गंगे प्रोजेक्ट का शिलान्यास
Share:

कानपुर : केंद्र सरकार जल्द ही अपनी नमामि गंगे परियोजना की शुरूआत करने जा रही है। यह परियोजना 600 करोड़ रूपए की है। जिसका शिलान्यास केंद्रीय जल संसाधन और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती द्वारा आज किया जाएगा। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सांसद डाॅ. एमएम जोशी शामिल रहेंगे। परियोजनाओं में प्रमुखतौर पर बिठूर के घाटों का सौंदर्यीकरण, शहर की पुरानी सीवर लाईनों को बदलकर उसे ठीक करना।

इतना ही नहीं सीसामऊ सहित 32 नालों की टैपिंग भी इसमें सम्मिलित है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा बैराज से विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ हो रहा है। इसके अंतर्गत केंद्रीय मंत्री उमा भारती, कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी व उत्तरप्रदेश के कारागार मंत्री रामुवालिया आदि उपस्थित हैं।

दरअसल गंगा को साफ करने के लिए सीसामऊ नाली को टैप कर सीवर के पानी का संधारण किया जाएगा। इसके बाद इसे नदी में छोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 63 करोड़ रूपए का खर्च आएगा। बिठूर में गंगा को निर्मल करने हेतु लगभग 100 करोड़ रूपए का खर्च आएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -