NSCN पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी
NSCN पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी
Share:

नई दिल्ली : मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले के दौरान शहीद हुए सैनिकों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा  एनएससीएन (के) को प्रतिबंधित संगठन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। मामले में गृहमंत्रालय द्वारा 4 जून को किए गए हमले और सुरक्षाबलों पर कुछ दिनों में हुए हमलों के चलते एसएस खापलांग नेतृत्व वाले इस नगा उग्रवादी समूह को गैरकानूनी घोषित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले में यह बात भी सामने आई है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद एनएससीएन - के को प्रतिबंधित करने की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ा दी गई है। एनएससीएन - के  के वर्ष 2001 तक प्रतिबंधित संगठन की लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।

इस दौरान कहा गया है कि वर्ष 2001 तक यह संगठन एक प्रतिबंधित संगठन था मगर सरकार के साथ संघर्ष विराम और समझौता करने के बाद इस संगठन से प्रतिबंध हटा दिया गया। खापलांग एक नगा समुदाय है, यह म्यांमार में रहता है दूसरी ओर संगठन के अधिकांश शिविर वहीं माने गए हैं। ऐसे में इन शिविरों को भावी समय में नष्ट किए जाने को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है।

मामले में यह भी कहा गया है कि इन तरह के संगठनों को किस तरह से समाप्त किया जाए इस पर विचार किया जा रहा है। दूसरी ओर कहा गया है कि सेना को हुए नुकसान के बाद अब इन उग्रवादी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उललेखनीय है कि उग्रवादियों के हमले में करीब 19 जवान शहीद हो गए थे।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -