MP में जारी हुआ छुट्टियों का कैलेंडर, यहां देखें पूरी सूची
MP में जारी हुआ छुट्टियों का कैलेंडर, यहां देखें पूरी सूची
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। यह सूची राज्य के सरकारी विद्यालयों एवं कार्यालयों में प्रभावशाली होगी। सरकारी कैलेंडर के हिसाब से कुल 23 दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में पांच दिन के वर्क और दो दिन के हॉलिडे की व्यवस्था को अगले वर्ष मतलब 2023 में भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार 19 दिसंबर को वर्ष 2023 की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इसके साथ ही वर्ष 2023 के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा सामान्य अवकाश, जनरल छुट्टियों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त कर्मचारी साल में तीन ऐच्छिक अवकाश भी ले सकते हैं, जिसकी सूची अलग से जारी की गई है।

स्थानीय और ऐच्छिक अवकाश की लिस्ट अलग से जारी:-
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से यह अधिसूचना मध्यप्रदेश राजपत्र में 19 दिसंबर 2022 को प्रकाशित की गई। 5 फरवरी संत रविदास जयंती एवं 12 नवंबर दीपावली को रविवार है। यानी यह दोनों सार्वजनिक अवकाश अलग से न होकर साप्ताहिक अवकाश समायोजित हो जाएंगे। मतलब इनकी अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय एवं ऐच्छिक अवकाश की सूची अलग से जारी की गई है।

वर्ष 2023 के सामान्य अवकाश:-
1. गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी गुरुवार
2. महाशिवरात्रि - 18 फरवरी शनिवार
3. होली - 8 मार्च बुधवार
4. गुड़ी पड़वा / महर्षि गौतम जयंती - 22 मार्च बुधवार
5. चैती चंद - 23 मार्च गुरुवार
6. श्रीरामनवमी - 30 मार्च गुरुवार
7. महावीर जयंती - 4 अप्रैल मंगलवार
8. गुड फ्राइडे - 7 अप्रैल शुक्रवार
9. डॉ आंबेडकर जयंती / वैशाखी - 14 अप्रैल शुक्रवार
10. परशुराम जयंती / ईद उल फितर-  22 अप्रैल शनिवार
11. बुद्ध पूर्णिमा - 5 मई शुक्रवार
12. ईद-उल-जुहा -  29 जून गुरुवार
13. मोहर्रम - 29 जुलाई शनिवार
14. स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त मंगलवार 
15. रक्षाबंधन - 30 अगस्त बुधवार
16. श्री कृष्ण जन्माष्टमी - 7 सितंबर गुरुवार
17. मिलाद उन नबी - 28 सितंबर गुरुवार
18. महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्टूबर सोमवार
19. दशहरा - 24 अक्टूबर मंगलवार
20. महर्षि वाल्मीकि जयंती - 28 अक्टूबर शनिवार
21. बिरसा मुंडा जयंती - 15 नवंबर बुधवार
22. गुरु नानक जयंती - 27 नवंबर सोमवार
23. क्रिसमस - 25 दिसंबर सोमवार 

अवैध रेत खनन को लेकर प्रदेश में हो रही सियासत

मोहन यादव द्वारा माता सीता पर दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ महिला कांग्रेस का आंदोलन

कोरोना को लेकर भारत में टेंशन बढ़ी, कोविशील्ड बनाने वाले अदार पूनावाला ने दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -