रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली को निकलवाने के लिए भर्ती हुए गोपाल राय
रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली को निकलवाने के लिए भर्ती हुए गोपाल राय
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय को आज अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया जाएगा। कई दिनों से उन्हें चक्कर आने और सिरदर्द की शिकायत थी। इसके बाद जब उन्होने जांच कराई, तो डॉक्टरों ने उन्हें उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली को निकलवाने को कहा।

बता दें कि 1992 में उतर प्रदेश में मंदिर मस्जिद विवाद व आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर हिंसक घटनाएं हुई थी। तभी गोपाल राय नए-नए छात्र राजनीति में सक्रिय हुए थे। वो आईएएस की पढ़ाई छोड़कर समाजहित के कार्यो में जुट गए थे। इसी कड़ी में उन्हें आइसा का प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय पार्षद चुना गया।

युवाओं के रोजगार और दंगो के विरोध के समर्थन में आंदोलन का हिस्सा बनें। 1997 में लखनऊ विश्वविद्दालय में महंगी शिक्षा एवं बढ़ते अपराधों को लेकर आमरण अनशन शुरु हो गया। इसके बाद सरकार झुक गई और 14 अपराधियों को निष्कासित कर दिया गया।

निष्कासित किए जाने से गुस्साए अपराधियों ने गोपाल राय को धोखे से गोली मार दिया। गोली रीढ़ की हड्डी में फंस गई। राय की जान तो बच गई, लेकिन गर्दन से नीचे का हिस्सा पूरी तरह निष्क्रिय हो गया। उस समय डॉक्टरों ने गोली निकालने से उनकी जान को खतरा बताया था। अब जब उनकी तकलीफ बढ़ गई, तो चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -