गूगल के डूडल में आज है संगीत के जादूगर पंचम दा
गूगल के डूडल में आज है संगीत के जादूगर पंचम दा
Share:

उनकी गायकी के लोग आज भी कायल है। उनके गानों में जादू था...उनका संगीत तपती धूप में ठंडक देती थी। हम बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार और संगीत निर्देशक आर डी बर्मन की बात कर रहे है। आज उनके 77वें जन्मदिन पर गूगल ने उन्हें याद करते हुए उन्हें डूडल समर्पित किया है। गूगल के इस डूडल में पंचम दा लाल रंग के कुर्ते में दिख रहे है और उनके गले में एक स्टोल डला हुआ है।

बैकग्राउंड काफी रंग-बिरंगा रखा गया है और पंचम दा इसमें चश्मा पहने मुस्कुरा रहे है। उनका जन्म कोलकाता में संगीतकार सचिन देव बर्मन के घर पर हुआ था। आर डी बर्मन ने 300 से अधिक फिल्मों में संगीत दिए थे। उनके बनाए गीतों को मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, आशा भोंसले और लता मंगेशकर जैसे महान गायक-गायिकाओं ने अपनी आवाज दी।

उन्हें जिस पंचम नाम से पुकारा जाता था, उसका बंगाली में अर्थ पांच है। नौ साल से ही हिट फिल्मों के लिए संगीत बनाने वाले पंचम दा ने फिल्म प्यासा में सर जो तेरा चकराए में संगीत दिया था। उनकी शादी महान गायिका आशा भोंसले से हुई थी। उन्होने कटी पतंग, हरे रामा हरे कृष्णा, बुड्ढा मिल गया, कारवां, शोले, आप की कसम, यादों की बारात, मिली जैसी तमाम फिल्मों में संगीत दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -