गूगल ने अनोखे अंदाज में मनाया आजादी का जश्न, आपने देखा क्या?
गूगल ने अनोखे अंदाज में मनाया आजादी का जश्न, आपने देखा क्या?
Share:

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के अवसर पर आज, 15 अगस्त 2023 को सर्च इंजन गगूल ने विशेष डूडल बनाया है. गूगल देश की विधिधता में एकता को दर्शाते हुए स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. अंग्रेजों की गुलामी के पश्चात् वर्ष 1947 में आज ही के दिन मतलब 15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ था. गूगल ने स्वतंत्रता के दिन अपने डूडल में भारतीय शिल्प परंपराओं को दर्शाया है. इस गूगल डूडल को दिल्ली की कलाकार नम्रता कुमार ने डिजाइन किया है.

भारत देश में टेक्सटाइल्स का इतिहास बहुत पुराना है. गूगल का यह स्पेशल डूडल भारतीय टेक्सटाइल्स के अलग-अलग कपड़े एवं डिजाइन का वर्णन करता है. इस डूडल से गूगल ने भारत के विभिन्न भागों से आने वाले कई अलग-अलग कपड़े की कला रूपों का सम्मान करते हुए विधितता में एकता को दर्शाया है. गूगल के इस डूडल में गुजरात के कच्छ की खास एम्ब्रॉयडरी को दिखाया है. साथ ही फोटो में हिमाचल प्रेदश की पट्टू बुनाई, वेस्ट बंगाल की कांथा एवं जामदनी बुनाई, गोवा की कुनबी बुनाई टेक्सटाइल, ओडिशा की फाइन इकट, जम्मू-कश्मीर की पश्मिना कानी टेक्सटाइल, उत्तर प्रदेश की बनारसी डिजाइन, महाराष्ट्र की पैठिनी डिजाइन सहित देश के अलग-अलग प्रदेशों की लोकप्रिय डिजाइन और कपड़े सम्मिलित हैं.

आज ही के दिन यानी 15 अगस्त वर्ष 1947 में भारत देश का एक नया युग आरम्भ हुआ था. इस दिन का सुर्योदय भारत के सभी देशवासियों के लिए बेहद खास था. देश की स्वतंत्रता के लिए ना जाने कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने जंग और लड़ाई लड़ी, आंदोलन किए एवं अपनी आखिरी सांस तक देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ते रहे. आज उन्हीं की बदौलत आज हम आपने स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं.

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और मुगल शासन की तुलना: भारत पर अत्याचार और प्रभाव का आकलन

नरसंहार, बलात्कार, धर्मान्तरण... भारत में असहनीय पीड़ा और अत्याचारों के 800 वर्ष

स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में महिला क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -