फैंस के लिए खुशखबरी! फिल्मों में हुई 'धोनी' की एंट्री, साउथ के इस सुपरस्टार के साथ आएँगे नजर
फैंस के लिए खुशखबरी! फिल्मों में हुई 'धोनी' की एंट्री, साउथ के इस सुपरस्टार के साथ आएँगे नजर
Share:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में नजर आते हैं, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स के लीडर हैं। किन्तु क्रिकेट के अतिरिक्त भी एमएस धोनी कई फील्ड में हाथ आज़माते हैं। अब एमएस धोनी फिल्मी जगत में एंट्री लेने जा रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी फिल्म प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं तथा वह दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थालापथी विजय के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कॉलीवुड में एमएस धोनी की ये बेहतरीन एंट्री हो रही है। इतना ही नहीं उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म में धोनी कैमियो भी कर सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने स्वयं दक्षिण सुपरस्टार विजय को फोन कर उनकी ये फिल्म करने के लिए बोला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब विजय का ये फिल्म करना पक्का है। चेन्नई सुपर किंग्स से एमएस धोनी का रिश्ता एक दशक पुराना हो गया है, ऐसे में वह तमिलनाडु में बहुत मशहूर हैं। 

यही वजह है कि एमएस धोनी को थाला मतलब लीडर बोला जाता है। एमएस धोनी ने कुछ समय पहले ही अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था, इसके अंतर्गत हाल ही में एक एनिमेशन सीरीज़ भी बनी थी। इससे पहले एमएस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘MS Dhoni The Untold Story’ में भी एमएस धोनी का ही पैसा लगा था। वही बात यदि क्रिकेट की करें तो कहा जा रहा है कि एमएस धोनी वर्ष 2023 में अंतिम बार IPL खेलेंगे। IPL 2022 के समय जब उनसे पूछा गया था तब कि वह कब अंतिम मैच खेलेंगे, तब उन्होंने बोला था कि उनका अंतिम मैच चेन्नई में ही होगा। 

बात नहीं मानी तो कर दूंगा बुरा हाल... टीचर ने 3 नाबालिग बच्चियों से की छेड़छाड़

नाबालिक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने जा रहा था हवसी और फिर...

अकेली नाबालिग भांजी को देख हैवान बना मौसा, रेप के बाद किया ये खौफनाक काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -