अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है यह मंदिर
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है यह मंदिर
Share:

शिव भक्तों के लिए भारत के कुछ मंदिर बहुत खास हैं। ऐसा ही एक मंदिर हरियाणा के जींद में भी है। यह भूतेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है। शिव को भूतनाथ कहलाते हैं। भस्म रमाने वाले शिव भूतों के स्वामी भी कहे जाते हैं। 

गोहाना रोड पर स्थित इस मंदिर का निर्माण जींद के शासक राजा रघुबीर सिंह ने करवाया था। सबसे खास बात यह है कि इसे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। सबसे बड़ी समानता इस मंदिर के चारों ओर तालाब का होना है। इस तालाब को रानी तालाब के नाम से जाना जाता है। 

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रानी के नहाने के लिए यह तालाब बनवाय गया था और इसमें राजा ने एक सुरंग भी बनवाई थी, जो तालाब को महल से जोड़ती थी। माना जाता है कि यहां जो​ शिवलिंग स्थापित किया गया है, वह महाभारत के काल का है। 

जींद में आप हरि कैलाश मंदिर, ज्वाला मालेश्वर तीर्थ, धमतान साहिब गुरुद्वारा और सूर्य कुंड के भी दर्शन कर सकते हैं। यहां जयंती देवी का प्रसिद्ध मंदिर भी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -