प्राइवेट पार्ट के दर्द से परेशान थी महिला, डॉक्टर के पास गई तो हुआ चौकाने वाला खुलासा
प्राइवेट पार्ट के दर्द से परेशान थी महिला, डॉक्टर के पास गई तो हुआ चौकाने वाला खुलासा
Share:

आप सभी ने आज तक कई ऐसी घटनाओं के बारे में सुना होगा जो चौकाने वाली रहीं हैं। अब आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जी दरअसल डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच का एक ग्लास फंसे होने के बारे में जानकर डॉक्टर्स के भी होश उड़ गए। जी हाँ, बताया जा रहा है डॉक्टर्स ने महिला के प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन कर कांच का ग्लास निकाला। इस मामले में मिली जानकारी के तहत ट्यूनीशिया की रहने वाली 45 साल की महिला को प्राइवेट पार्ट में हमेशा दर्द रहता था।

जी हाँ और इसकी वजह से महिला को बार-बार पेशाब के लिए जाना पड़ता था। बीते 4 सालों में यह दर्द बढ़ता ही चला गया था और इसके बाद महिला डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गई। वहीँ उसके पहुँचते ही डॉक्टर ने बताया कि यह कोई आम इंफेक्शन नहीं है। जी हाँ, डॉक्टर ने बताया कि महिला के शरीर में 8 सेंटीमीटर लंबा स्टोन है। केवल यही नहीं बल्कि इतने लंबे स्टोन के महिला के शरीर में होने की बात जानकर डॉक्टर भी दंग थे। जी हाँ और इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन कर इस स्टोन को बाहर निकाला गया। स्टोन बाहर निकलते ही डॉक्टर्स के होश तब उड़ गए जब उन्होंने कांच का ग्लास देखा। इस पूरे मामले के बारे में जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए।

बताया जा रहा है यह मामला ट्यूनीशिया के सफाक्स शहर के हबीब बॉर्ग्यूईबा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में सामने आया। सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला के ब्लाडर में 8 सेंटीमीटर स्टोन था, जिसके अंदर एक कांच का ग्लास था। जी हाँ और यह महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसा हुआ था और ब्लाडर तक पहुंच गया था। इसके बाद महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई थी और महिला ने अंदेशा जताया कि हो सकता है तब उसके शरीर में यह डाला गया हो। हालांकि महिला ने इस दावे की पुष्टि नहीं की। वहीँ दूसरी तरफ डॉक्टरों ने महिला के शरीर से ग्लास को ओपन सर्जरी के जरिए हटाया।

यहाँ होली के दिन लड़की को भगा ले जाता लड़का, देखते रह जाते हैं घरवाले

खतरनाक सांप को लड़की ने पकड़ा और रख दिया सड़क किनारे, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

इन 141 गांवों में कभी नहीं खेली जाती होली, इस वजह से डरते हैं लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -