Valentine Day पर लड़कियों ने तेजस्वी को दिया गुलाब
Valentine Day पर लड़कियों ने तेजस्वी को दिया गुलाब
Share:

पटना । वेलेंटाईन डे के दिन बिहार में गुलाबों की बहार हो गई। जी हां, इस दिन बड़े पैमाने पर लड़कियों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को गुलाब के फूल भेंट किए। तेजस्वी यादव की गिनती मोस्ट एलिजेबल बैचलर में मानी जाती है। उनके प्रति लड़कियों में अलग दीवानगी थी।

जहानाबाद में तेजस्वी यादव को लड़कियों में गुलाब के फूल देने की होड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव पटना से एक समारोह के लिए पहुंचे थे। मार्ग में आने वाले जहानाबाद क्षेत्र के बीएड महाविद्यालय की लड़कियों को जानकारी मिली कि तेजस्वी यादव जब यहां से निकलेंगे तो उन्होंने अपने हाथ में गुलाब का फूल लेकर उनका जमकर स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार लड़कियों को हाथ में गुलाब के फूल लिए खड़े हुए देखकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी कार रोकी और वे कार से बाहर निकले इस दौरान उन्होंने 30 से 40 लडकियों से गुलाब के फूल भी लिए। इस मौके पर लड़कियों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सेल्फी भी ली। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी को लेकर लड़कियों में इस तरह की दीवानगी पूर्व में भी थी। लड़कियों ने तेजस्वी को व्हाट्सएप पर संदेश प्रसारित कर विवाह के प्रस्ताव दिए थे।

मेरा पहला प्यार "मधुबाला"

अगर इस वैलेंटाइन आप भी अकेले, तो कुछ इस तरह करे सेलिब्रेट

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -