लड़के के तीन शब्द न लिख पाने के कारण लड़की ने शादी से किया मना
लड़के के तीन शब्द न लिख पाने के कारण लड़की ने शादी से किया मना
Share:

मैनपुरी. लड़का और लड़की की शादी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इसमें पहले एक लड़का और लड़की ने एक दूसरे को देख कर पसंद किया उसके बाद लड़के ने लड़की का टेस्ट लेना शुरू कर दिया. किन्तु जब लड़की ने टेस्ट लिया तो लड़का फेल हो गया और उसने शादी करने से मना कर दिया. यह मामला उत्तरप्रदेश राज्य के मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र का है.

लड़की के परिवार वालो ने उसका रिश्ता फर्रुखाबाद में ढूंढा था जिसके बाद 1 अप्रैल को लड़की को लेकर उसके परिजन मेला आयोजन में पहुंचे ताकि लड़का लड़की एक दूसरे से मिल सके. बातचीत करना शुरू हुई जिसके बाद लड़के ने अपने बैग से डायरी और पेन निकाल कर लड़की को दिया और उससे नाम, पता एवं फोन नंबर लिखने को कहने लगा.

लड़की ने बिना सवाल किए सब तीनो चीजे डायरी में लिख दी. जिसके बाद लड़के ने कहा, अब मै कुछ और बोलूगा और तुम्हे वह भी लिख कर दिखाना होगा. लड़की ने बिना अधिक कुछ सोचे हा कह दी. जिसके बाद लड़के ने अंग्रेजी में कुछ हार्ड सेंटेंस बोले और लड़की ने उसे भी सही लिख दिया. लड़की टेस्ट में सफल हुई जिसके बाद लड़के ने शादी के लिए हा कर दिया.

लड़की को लड़के का यह तरीका पसंद न आया और उसने लड़के से कहा, अब मै जो कहु वह लिख कर दिखाइए. लड़की ने उसे नाम, पता लिखने का कहा और उसके बाद परिश्रम, दृष्टिकोण और सांप्रदायिक शब्द लिखने को कहा, लड़का न तो नाम पता ठीक से लिख सका और न ही ये तीन शब्द, जिसके बाद लड़की ने उसे कहा की आप टेस्ट में फेल हो गए है, मै आप से शादी नहीं कर सकती.

ये भी पढ़े 

जन्म के 18 महीने से पी रहा था ये बच्चा सिगरेट, अब दिखता है ऐसा

इस शख्स के शरीर से निकली इतनी पिंस, जानकर डॉक्टर्स भी हैं हैरान

शूटिंग करने से पहले ये शर्तें होती हैं इन एक्टर एक्ट्रेस की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -