गिरीराज ने फिर छेड़ा असहिष्णुता का तान, कहा बढ़ती आबादी है खतरा
गिरीराज ने फिर छेड़ा असहिष्णुता का तान, कहा बढ़ती आबादी है खतरा
Share:

नई दिल्ली ​: स्थिर पानी में कंकड़ मारते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर असहिण्णुता और बढ़ती आबादी पर विवादित बयान दे दिया है। गिरिराज ने कहा कि पाकिस्तान में किन हालातों में हिंदुओं की आबादी 1 प्रतिशत रह गई है। गिरिराज ने कहा कि आबादी पर अंकुश लगाने के लिए सभी धर्मों पर सख्ती से लागू होने वाला कानून बनाया जाना चाहिए।

गिरिराज ने वाराणसी में कहा कि पाकिस्तान में हिंदु 22 प्रतिशत थे और अब केवल 1 प्रतिशत रह गए है, क्यों। क्यों कि हमारी मां-बहनें वहां सुरक्षित नही है। इसके लिए न तो पुलिस ने कुछ किया और न ही प्रशासन ने। भारत में सहिण्णुता पर सवाल उठाते है, भारत में तो सहिष्णुता कुट-कुट कर भरी हुई है। गिरिराज ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया कि सर्वे भवन्तु सुखिनः।

भारत में सहिष्णुता नही होती तो याकूब मेमन जैसे आतंकी के लिए रात को अदालत नही बैठती। याकूब मेमन की शव यात्रा में सैंकड़ो लोग थ, वो कौन थे। गिरिराज ने सवाल पूछा कि भारतमाता के सपूत की शव यात्रा थी या आतंकी की। यदि भारत में सामाजिक संतुलन बनाए रखना है तो समान जनसंख्या नीति अपनाना होगा। चाहे वो किसी भी धर्म का हो। और जो न माने उस पर कार्रवाई करो। गिरिराज ने कहा कि अल्पसंख्यकों की परिभाषा क्यों नही होनी चाहिए। जो लोग असहिष्णुता पर बहस कर रहे है वो अल्पसंख्यक की परिभाषा पर भी बहस करें।

गिरीराज ने गो मांस के मसले को छेड़ते हुए कहा कि किसी ने कहा कि ऋषि मुनि भी गो मांस खाते है, ये एक गाली है, मुझे बुरा लगा। मैं मंत्री बाद में हूं पहले सनातनी हूं। मैं मंत्री पद छोड़ सकता हूं, पार्टी छोड़ सकता हूं, लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ सकता। पूरी दुनिया में प्यू रिसर्च सेंटर हैं। अंतर्राष्ट्रीय सेंटर है। मैं डंके की चोट पर जिन बातों को कहता हूं दिखाएं, लेकिन कट-पेस्ट ना करें। प्यू रिसर्च सेंटर ने कहा है कि आने वाले दिनों में भारत मुस्लिम आबादी वाला सबसे बड़ा देश हो जाएगा। मुस्लिम युवा सबसे जवान हैं। 22 वर्ष के मुस्लिम, 27 वर्ष के हिंदू, 29 साल के ईसाई हैं। 5 फीसदी मुस्लिम महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं।

गिरीराज का कहना है कि हमारी जनसंख्या 3 गुना बढ़ी है। मुस्लिम 3 करोड़ से साढ़े 17 करोड़ हो गए। अगर ये समान कानून नहीं आया तो सनातन तो सनातन है, उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। लेकिन मैं ऋषि-मुनियों से ये विनती कर रहा हूं मंदिर-मठों से निकलकर समाज में आइए। समाज को बांटने वाले लोगों से आपको बचाना होगा। अयोध्या क्या अगर ये स्थिति रही तो काशी में भी आपको कष्ट होगा। अगर सांस्कृतिक विरासत नहीं बची तो भौतिक विरासत नहीं बचेगी। पाकिस्तान जैसी स्थिति बन जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -