आंखों के लिए बेहद लाभदायक है गिलोय, ऐसे करें प्रयोग
आंखों के लिए बेहद लाभदायक है गिलोय, ऐसे करें प्रयोग
Share:

आपको बता दें इसी तरह की एक वनस्पति है गिलोय। यह बेल के रूप में पाई जाती है तथा इसके पत्ते पान के पत्तों की तरह होते हैं। आयुर्वेद में इसे अमृत बेल के नाम से जाना जाता है। इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार की बीमारी आपके आस-पास नहीं आ सकती है। डेंगू और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का इलाज भी गिलोय से संभव है। गिलोय के अद्भुत चिकित्सकीय गुणों पर वैज्ञानिक भी सहमत हैं। इसमें बरबेरिम, ग्लुकोसाइड और गिलाइन जैसे आवश्यक और अत्यंत लाभकारी रासायनिक तत्व पाए जाते हैं।

सेलेना के बाद जस्टिन बीबर हुए डिप्रेशन का शिकार, हो गई इतनी ख़राब हालत

ऐसे करें इसका प्रयोग 

जानकारी के लिए बता दें आंखों के लिए गिलोय का इस्तेमाल काफी लाभदायक है। दृष्टि स्पष्टता को बढ़ाने के लिए गिलोय का प्रयोग भारत के कई हिस्सों में एक अहम औषधि के रूप में किया जाता है। गिलोय पाउडर को पानी के साथ उबालकर ठंडा हो जाने के बाद पलकों पर लगाने से काफी लाभ होता है। इसी के साथ गिलोय का प्रयोग डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में भी किया जाता है। यह याद्दाश्त बढ़ाने के साथ-साथ दिमाग को शांत रखने तथा विषाक्त पदार्थों के उन्मूलन में काम आती है।

चेहरे से दूर करें थकान, तभी बनेगा फ्रेश चेहरा

और भी है कई फायदे 

इसी के साथ गिलोय पाचन क्षमता को दुरुस्त करने तथा आंत संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी काफी मदद करता है। आधा ग्राम गिलोय पाउडर को गुड़ के साथ खाने से कब्ज से राहत मिलती है। गिलोय डायबिटीज के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज में यह चमत्कारिक लाभ देने वाला होता है। गिलोय का जूस पीने से हाई ब्लड शुगर को कम करने में सहायता मिलती है।

काफी गुणकारी होते हैं पीले फल, जानिए सेहत के लिए फायदे

फ़ास्ट फ़ूड के जमाने में बच्चों को खिलाएं हेल्दी कॉर्न चाट

आपके दिल का ख्याल रखता है नारियल पानी, जानें अन्य फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -