जाइंट पांडा ने दिया नर शावक को जन्म, किया गया सीधा प्रसारण

बीजिंग : मनुष्य की ही भांति एक पशु द्वारा भी एक बच्चे को जन्म देना कौतूहल का विषय बन जाता है। एक जाइंट पांडा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस पूरी प्रक्रिया को एक लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन देखा है। यह वही पांडा है, जिसने 2014 में फैंटम प्रेग्नेंसी के जरिए अपने प्रशंसकों को नाखुश किया था।

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में चेंगदु जाइंट पांडा प्रजनन अनुसंधान केन्द्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 6.06 बजे जाइंट पांडा ने 145 ग्राम वजन के नर शावक को जन्म दिया। इस साल पूरी दुनिया में जन्मा यह पहला पांडा है।

इस पहले विशाल पांडा और उसकी मां का स्वास्थ्य अच्छा है। केन्द्र के कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया का बुधवार को शाम सात बजे से इंटरनेट पर उपलब्ध ए हिन 9 पर सीधा प्रसारण किया।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -