बकरीद की नमाज़ पढ़कर मस्जिद से निकले ग़ालिब ने की अंधाधुंध गोलीबारी, हुआ गिरफ्तार
बकरीद की नमाज़ पढ़कर मस्जिद से निकले ग़ालिब ने की अंधाधुंध गोलीबारी, हुआ गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ से बकरीद के अवसर पर हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार (10 जुलाई, 2022) को बकरीद की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले गालिब ने गोलीबारी कर दी, जिससे मौके पर सनसनी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने ग़ालिब को अरेस्ट कर लिया। घटना आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाले चिवहटी गाँव का बताई जा रही है। 

चिवहटी में स्थित मस्जिद में बकरीद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे थे। नमाज के बाद जैसे ही लोग वहाँ से निकले, तो लाल मोहम्मद के बेटे मोहम्मद गालिब ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी लायसेंसी रायफल से गोलीबारी शुरू कर दी। जिस समय गालिब ने ये सब किया उस दौरान वहाँ पर बहुत लोग मौजूद थे। किसी को भी गोली लग सकती थी। हालाँकि, गनीमत यह रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित ग़ालिब को अरेस्ट कर लिया। मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस के जवानों ने फ़ौरन इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के आदेश के बाद गालिब को उसके असलहे सहित पकड़ लिया गया। घटना के बाद सदर इलाके की CO सौम्या सिंह, गंभीरपुर थाने के प्रभारी रामप्रसाद बिंद भी मौके पर पहुँचे।

इस घटना को लेकर इंस्पेक्टर बिंद ने बताया है कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है और उसके शस्त्र लायसेंस को रद्द करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। फिलहाल बंदूक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईदगाह वाली जगह से आरोपित का घर महज 200 मीटर की ही दूरी पर है। 

प्रधानी चुनाव का था विवाद, सरेराह दो युवकों को मार दी गोली

दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मना रहा था पति, अचानक पहुँच गई और फिर...

थाने पहुंचकर लड़की ने खोली पिता की घिनौनी हरकतों की पोल, पुलिस भी रह गई दंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -