चमत्कारी शिव मंत्र से करे सभी मनोकामना पूरी !!
चमत्कारी शिव मंत्र से करे सभी मनोकामना पूरी !!
Share:

हमारी हिन्दू संस्कृति में आध्यात्मिक विकास के लिये परमात्मा शरण जाया जाता है, हर कोई अपनी अपनी मूल प्रवृति अनुसार जप ,उपासना ,और कर्मकांड कर प्रभु कृपा पाना चाहता है| सबसे जल्द प्रसन्न होने वाले देवताओं में भगवान् शिव प्रमुख है, अतेव उन्हें आशुतोष नाम से अलंकृत किये जाता है | इसी श्रंखला में आज हम आपको बताएंगे भगवान् शिव को शीघ्र प्रसन्न करने वाले एक ऐसे चमत्कारी मंत्र की जिसके मनः पूर्वक जपने से आपकी सारी मनोकामनाऐं पूर्ण हो जाएँगी | आप चाहे तो इस जप को 1 माला ( 108 बार )से बढ़ाकर 1000  माला तक कर सकते है, धीरे धीरे अपनी क्षमता अनुसार इस जप को बढ़ाये जाए | इस जप को चाहे तो मानसिक तौर पर भी निरंतर किया जा सकता है, इसे किसी भी दिवस शुरू किया जा सकता है| 

आइये जाने मनोकामनाए पूर्ण करने वाला चमत्कारी शिव मंत्र -

शिव यजुर्मंत्र एक बहुत पवित्र मंत्र है ये मंत्र यजुर्वेदः में मिलता है, इसे शिव स्तुति भी कहा जाता है- 

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् |
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानि सहितं नमामि ||

अर्थ- जो कर्पूर जैसे गौर वर्ण वाले हैं, करुणा के अवतार हैं, संसार के सार हैं और भुजंगों (सापों) का हार धारण करते हैं, वे भगवान शिव माता भवानी सहित मेरे ह्रदय में सदैव निवास करें और उन्हें मेरा नमन है।

शिव को सृष्टि का अधिपति माना गया है, वे मृत्युलोक के देवता हैं, उन्हें पशुपतिनाथ भी कहा जाता है, पशुपति का अर्थ है संसार के जितने भी जीव हैं (मनुष्य सहित) उन सब का अधिपति। ये स्तुति इसी महत्त्व के कारण से गाई जाती है कि जो इस समस्त संसार का अधिपति है, वो हमारे मन में वास करे। शिव लय के देवता है, जो मृत्यु के भय को दूर करते हैं। हमारे मन में शिव वास करें, मृत्यु का भय दूर हो, हम सब जीवन के एक मात्र लक्ष्य प्रभु प्राप्ति के विषय में अपनी साधना को तेज़ी दे पाये, हम सभी देहात्मक भाव से मुक्त हो मूल सत्य परमेश्वर को समझ पाये और उनके शरणागत हो इसी भाव के साथ इस मंत्र का विनय सहित जप किया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -