जर्मन ट्रेन में कत्लेआम मचाने वाला युवक पाकिस्तानी हो सकता है
जर्मन ट्रेन में कत्लेआम मचाने वाला युवक पाकिस्तानी हो सकता है
Share:

वुर्जबुर्ग : जर्मनी में ट्रेन में कुल्हाड़ी व चाकुओं से कत्लेआम मचाने वाले युवक के संबंध में जर्मन अधिकारियों का कहना है कि युवक अफगानी शरणार्थी है या नहीं इसमें संदेह है। बुधवार को उन्होने कहा कि संभवतः युवक पाकिस्तानी हो सकता है। मंगलवार को आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें एक 17 साल के लड़के को दिखाया गया था।

हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने युवक को मार गिराया था। युवक द्वारा किए गए हमले में पांच लोग घायल हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि 2015 में जर्मनी पहुंचने पर शरण लेने के लिए संभवतः युवक ने केवल अफगानी होने का नाटक किया हो। आईएस के वीडियो में 17 वर्षीय युवक ने पश्तो में एक कहावत कही है।

और पश्तो पाकिस्तान की बोली है। साथ ही विशेषज्ञों का कहना है कि उसका उच्चारण भी स्पष्ट रुप से पाकिस्तानी था। युवक के कमरे से पुलिस को एक पाकिस्तानी दस्तावेज भी मिले है। युवक का जर्मनी में पजीकृत कराया गया नाम भी रियाज खान है, ज ब कि वीडियो में वो खुद को मोहम्मद रियाद बता रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -