सरकारी नौकरी की हो चाह , तो पढ़ें एक बार
सरकारी नौकरी की हो चाह , तो पढ़ें एक बार
Share:

आपने पिछली प्रतियोगी परीक्षा में देखा ही होगा की सामान्य -ज्ञान से जुड़े बहुत से प्रश्न आते है. कई बार यह होता है की हमसे मैथ्स, रीजनिंग के सवाल नहीं बन पाते पर यदि हमारा सामान्य ज्ञान अच्छा है तो हम उस वक्त मैथ्स, रीजनिंग में मिलने वाले नंबर की कमी को पूरा कर सकते है. तो चलो अब करें तैयारी-

अन्टार्कटिका में प्रथम भारतीय स्थायी प्रयोगशाला को क्या नाम दिया गया? दक्षिण गंगोत्री

इलिसा (ELISA) परीक्षण किस रोग की पहचान के लिए किया जाता है ? एड्स रोग

हवाई जहाज के ‘ब्लैक बाक्स’ का कैसा रंग होता है ? नारंगी

खुरपका व मुँहपका रोग’ किनमें पाया जाता है? गाय और भैंस

सूचना की उस सबसे छोटी इकाई को क्या कहते हैं जिसे कंप्यूटर समझ और प्रोसेस कर सकता है ? बिट

2011 की जनगणना के अनुसार भारत की नगरीय जनसंख्या कुल जनसंख्या की कितने प्रतिशत है ? 27.78%

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुष–स्त्री अनुपात (लिंगानुपात) कितना है ? 940

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात (लिंग अनुपात) सबसे कम है ? हरियाणा

2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में जनसंख्या घनत्व अधिकतम है ? बिहार

तेल और प्राकृतिक गैस–आयोग (ONGC) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है ? देहरादून

भारत का अनुसंधान केंद्र ‘हिमाद्रि’ कहाँ स्थित है? आर्कटिक क्षेत्र

राष्ट्रीय संग्रहालय कहाँ पर स्थित है? कोलकाता

संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?  सच्चिदानन्द सिन्हा

भारतीय संविधान में नागरिकों को कितने मूल अधिकार प्राप्त है ?

42वें संशोधन द्वारा प्रस्तावना में कौन-से शब्द जोड़े गए ? समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व अखंडता

भारत में सबसे अधिक वर्षा किस मानसून से होती हे ?  दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन 

भारत में औसतन वर्षा कितनी होती है ? 118 सेमी 

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून किस राज्य में सबसे पहले प्रवेश करता है ? केरल में

दूरदर्शन से रंगीन प्रसारण कब आरम्भ हुआ ? 1982

विश्व वन्य जीव कोष द्वारा प्रतीक के रूप में किस पशु को लिया गया है?  पांडा

आने वाली समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान

2017 में आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के उपयोगी सामान्य ज्ञान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -