9 लोगों ने किया नाबालिक का बलात्कार, बनाया वीडियो
9 लोगों ने किया नाबालिक का बलात्कार, बनाया वीडियो
Share:

बड़बिल : ओडिशा के बड़बिल थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। खबर के अनुसार शुक्रवार की शाम 14 वर्षीय किशोरी के साथ नौ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपियों ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी तैयार किया एवं किसी को बताने पर वीडियो सार्वजनिक करने और जान से मारने की धमकी दी।

पीडि़ता की सहकर्मी महिला द्वारा इस घटना की शिकायत बड़बिल पुलिस में की गई। पुलिस द्वारा गांव से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची। पीडि़ता घटना के बाद घायल अवस्था में थी। पीडि़ता डरी हुई थी और डर के चलते वह अपने घर नहीं गई उसने दूसरे के यहां जैसे-तैसे रात काटी इसके बाद प्रातः के समय महिला समितियों की अध्यक्ष पीडि़ता को लेकर वह थाने पहुंची।

पीडि़त लड़की द्वारा पुलिस को बयान दिया गया। जिसमें उसने कहा कि वह अपना काम समाप्त करने के बाद गांव की ओर सहकर्मी के साथ जा रही थी कि रास्ते में उन्हें दो लड़को ने घेर लिया। ये दोनों ही लड़के पीछा करते हुए इन लड़कियों के पास पहुंचे। उन्हें उठाकर सुनसान क्षेत्र में ले गए। इसके बाद वहां मौजूद 9 लड़कों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में घासी, बुलु, पात्रो और मनोज को शामिल किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -