दिल्ली में लड़की से चलती कार में गैंगरेप
दिल्ली में लड़की से चलती कार में गैंगरेप
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में लड़की का अपहरण कर लिया गया। केवल अपहरण ही नहीं इस लड़की का गैंगरेप भी कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट से भोजन लेकर पहुंची लड़की को निजामुद्दीन से कार में अपहृत कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने कहा कि चलती कार में इस लड़की के साथ गैंगरेप के बाद लड़की को आईटीओ के समीप फैंककर आरोपी फरार हो गए।

पीड़िता ने स्वयं को संभाला और फिर पीसीआर वैन को काॅल किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की सहायता की। इस लड़की का मेडिकल करवा दिया गया और आरोपियों की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने एमबीए का अध्ययन किया है।

इनमें से एक लड़का कुछ दिन पूर्व ही आॅस्ट्रेलिया से वापस लौटा। इस दौरान डीसीपी एमएस रंधावा ने जानकारी देते हुए कहा कि लड़की के बयान के आधार पर किडनैपिंग और गैंगरेप का प्रकरण दर्ज कर दिया गया। अब इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -