गणेश जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
गणेश जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Share:

देहरादून : घोड़े शक्तिमान को डंडे से पीटकर घायल करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश जोशी को देहरादून में पकड़ लिया गया। विधायक गणेश जोशी पर शक्तिमान को बेरहमी से पीटने का आरोप था। पुलिस ने विधायक गणेश जोशी को पकड़ने के लिए सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का उपयोग किया। इस मामले में पुलिस द्वारा कहा गया है कि गणेश जोशी को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। न्यायालय ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसके पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी की बात को लेकर कहा कि उन्हें इन बातों की जानकारी नहीं थी। दूसरी ओर पीपुल्स फाॅर एनिमल की कार्यकर्ता ने गणेश जोशी को 5 वर्ष के कारावास की मांग भी की थी।

हालांकि गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी उनके समर्थन में आई है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की गिरफ्तारी राजनीतिक कारणों से हुई। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव के बीच उनके पिता पर कार्रवाई की गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -