4 फरवरी को है गणपति जयंती, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और उपाय
4 फरवरी को है गणपति जयंती, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और उपाय
Share:

हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश (Lord Ganesha) को सबसे अहम माना जाता है। कहते हैं इनकी साधना अत्यंत शुभ एवं फलदायी है। इसी वजह से किसी भी शुभ कार्य को करते समय प्रथम पूजनीय माने जाने वाले गणपति की ही पूजा की जाती है। आप सभी को बता दें कि शुभ और लाभ के पर्याय माने जाने वाले गणपति की जयंती माघ मास (Magh Month) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि कि 04 फरवरी 2022 को मनाई जाने वाली है। कहा जाता है गणपति (Ganpati) एक ऐसे देवता हैं, जिनकी पूजा करने से जीवन से जुड़ी सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में शुभता बनी रहती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं गणेश जयंती (Ganesh Janaynti2022) के शुभ मुहूर्त और उपाय।

चतुर्थी तिथि 04 फरवरी 2022, शुक्रवार को प्रात:काल 04:38 बजे से लेकर 05 फरवरी 2022, शनिवार को प्रात:काल 03:47 मिनट तक रहेगी।  वहीं दिल्ली में गणेश चतुर्थी पर गणपति की पूजा का विशेष शुभ मुहूर्त प्रातःकाल 11:30 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। वहीं मुंबई में गणपति भक्तों के लिए प्रात:काल 11:44 से दोपहर 02:01 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

* आपको बता दें कि गणपति की पूजा में दूर्वा का विशेष महत्व है। आप सभी को बता दें कि दूर्वा अमृत के समान होती है और कभी भी नष्ट नहीं होती है। इसी के चलते गणेश जयंती के दिन दूर्वा चढ़ाने पर गणपति शीघ्र ही प्रसन्न होकर साधक की सभी मनोकामनाए पूरी करते हैं।

* आपको बता दें कि गणपति की पूजा में दूर्वा की तरह शमी की पत्तियों को चढ़ाने का भी महत्व है। जी दरअसल शमी एक ऐसा पावन पौधा है जिसकी पत्तियां न सिर्फ भगवान शिव और शनिदेव को बल्कि मंगलमूर्ति श्री गणेश जी की पूजा में विशेष रूप से चढ़ाई जाती है। यह माना जाता है कि गणेश जी की पूजा में शमी की पत्तियां चढ़ाने पर साधक को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

बुधवार के दिन जरूर करें श्री गणेश सहस्रनामावली का जाप

शादी के बंधन में बंधा ये टीवी अभिनेता, सामने आईं सभी तस्वीरें

संकष्टी चतुर्थी आज, गणेश जी को खुश करने के लिए करे इन चमत्कारी मंत्रों का जाप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -