Gaana ने तंजीला अनीस को नौकरी से निकाला, रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या पर किया था 'विवादित ट्वीट'
Gaana ने तंजीला अनीस को नौकरी से निकाला, रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या पर किया था 'विवादित ट्वीट'
Share:

नई दिल्ली: म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘गाना (Gaana)’ ने तंजिला अनीस को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, तंजीला अनीस ने बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या के बाद शुक्रवार (12 फरवरी 2021) को असंवेदनशील ट्वीट कर दिया था, जिसपर काफी बवाल हुआ था। इसके माध्यम से तंजीला ने अप्रत्यक्ष तौर पर हत्या को जायज ठहराने का प्रयास किया था।

‘गाना’ ने सोशल मीडिया में जारी किए गए एक बयान में कहा है कि, “गाना, देश के सभी धर्मों और समुदायों को सम्मान करता है। हाल ही में ज्वाइन करने वाली एक कर्मचारी के सोशल मीडिया पोस्ट के सन्दर्भ में हमारा कहना है कि यह हमारे मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करता। अब वह कंपनी की वर्कर नहीं है।” इससे पहले तंजिला के खिलाफ चंडीगढ़ में आपराधिक शिकायत दर्ज कराइ गई थी। साथ ही चंडीगढ़ भाजपा के प्रवक्ता गौरव गोयल ने 'गाना' के प्रबंधन से तंजीला को बाहर निकालने की माँग की थी। 

गोयल ने ‘Gaana’ के सीईओ प्रशान अग्रवाल को पत्र लिखते हुए उनकी कंटेंट हेड तंज़िला पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने की वजह से रिंकू शर्मा की हत्या किए जाने का जश्न मनाने का आरोप लगाया था। बता दें कि, रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या के बाद तंजिला अनीस ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'बजरंग दल का कार्यकर्ता। इतना काफी है।'

रेडियो समाज में जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है: अशोक गहलोत

RBI ने एनबीएफसी में निवेश नियमों को गैर-एफएटीएफ से किया प्रतिबंधित

सोने की कीमत में फिर आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है चांदी के भाव

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -