प्रवासी भारतीय मंत्रालय का विदेश मंत्रालय में हुआ विलय
प्रवासी भारतीय मंत्रालय का विदेश मंत्रालय में हुआ विलय
Share:

नई दिल्ली : प्रवासी भारतीय मसले के मंत्रालय का विदेश मंत्रालय में मिलान हो गया। यह निर्णय 16 वें प्रवासी भारतीय दिवस की पूर्वसंध्या पर किया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा है कि दोनों ही मंत्रालयों को कार्य एक माना गया। यह भी देखने में आया कि विदेश नीति और प्रवासी समुदाय के हितों में समानता थी।

फिर दोनों मंत्रालय अलग होने और दोनों के लिए एक ही मंत्री होने पर कार्य तो वही करना था मगर कार्य में देरी और दोहराव हो रहा था। जिसके चलते दोनों ही मंत्रालयों को विलय एक ही मंत्रालय में हो गया। विदेश मंत्रालय में ही प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का विलय हो गया। उन्होंने लिखा कि दोनों मंत्रालयों को एक करने का निर्णय 16 वें प्रवासी भारतीय दिवस की पूर्व संध्या पर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रवासी भारतीयों के हितों में सरकार ने कई निर्णय लिए हैं। सरकार ने इन भारतीयों को प्रोत्साहित करने के लिए वीज़ा नियमों में शिथिलीकरण किया है। तो दूसरी ओर प्रवासी भारतीयों को मैक इन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए प्रोत्साहित किया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -