फुकरा इंसान ने खोली बिग बॉस की पोल, मेकर्स पर लगाए ये आरोप
फुकरा इंसान ने खोली बिग बॉस की पोल, मेकर्स पर लगाए ये आरोप
Share:

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 के रनरअप अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। अभिषेक ने अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही मीडिया को इंटरव्यूज देना शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बिग बॉस के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं, अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव, मनीषा रानी एवं जिया शंकर संग अपने रिश्तों पर भी बात की। 

अभिषेक मल्हान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'बिग बॉस ने बहुत सारी चीजें नहीं दिखाईं। घर के अंदर एक बास्केट वाला टास्क हुआ था। उस टास्क में मैं पूरी तरह खूना-खून हो गया था। मेरे हाथ पर अब भी कई सारे घाव हैं। जब मैं बाहर आया तब मुझे पता चला की उन्होंने वो सारी चीजें दिखाईं ही नहीं कि मेरे साथ कितना टॉर्चर हुआ था। मुझे बड़ी हैरानी हुई। मेरे पास वो खून से लथपथ टी-शर्ट पड़ी है। मैं घर जाकर उसका पोस्ट डालूंगा। ये तो OTT था वैसे तो सब दिखाना चाहिए था मगर, ठीक है जो एंडेमॉल चाहे।'

तत्पश्चात, अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव संग अपने रिश्ते पर चर्चा की। अभिषेक ने कहा, 'भाई है वो अपना। हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। उसका फोन आया था मगर, उसी समय मैं डिस्चार्ज हो रहा था। अब हम सीधे दिल्ली में मिलेंगे। हमारे बीच लड़ाई करवाने का पूरा प्रयास किया गया। मगर, हम साथ हैं और जल्दी ही साथ में एक व्लॉग भी बनाएंगे।' जब अभिषेक से जिया एवं मनीषा के बारे में पूछा गया तब फुकरा इंसान ने कहा, 'मनीषा मेरी छोटी बहन है और जिया मेरी दोस्त। आपका भाई अभी भी सिंगल ही है। 36 आएंगी 36 जाएंगी मेरी वाली मेरी मम्मी ही लेकर आएगी। आई लव यू मम्मी।'

खत्म हो गई फुकरा इंसान और एल्विश यादव की दोस्ती! अब यूट्यूबर ने खुद तोड़ी चुप्पी

फुकरा इंसान का अस्पताल से आया फैंस के लिए मैसेज, एल्विश यादव की जीत पर दी ये प्रतिक्रिया

कृष्णा अभिषेक ने पूजा भट्ट से मांगा मोबाइल, उड़े सबके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -