ब्लैक मनी : एफटीए ने 2 भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए
ब्लैक मनी : एफटीए ने 2 भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए
Share:

नई दिल्ली : ब्लैक मनी को लेकर स्विट्जरलैंड ने अपने स्विस बैंकों में खाता रखने वाले दो भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं। स्विट्जरलैंड ने सिर्फ ऐसे नागरिको के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिनके खिलाफ उनके देशों में उन पर कार्यवाही चल रही है। स्विस बैंक में खाते रखने वाली इन दो भारतीय में दोनों महिलाएं है। इनका नाम स्नेहलता और संगीता साहनी हैं। दोनों महिलाओ की जन्मतिथि के अलावा उनके बारे में कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इन दो भारतीय महिलाओ के अलावा अमेरिकी, इस्राइली समेत कई अन्य विदेशी नागरिकों के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं।

उनके बारे में भी इतनी ही जानकारी उपलब्ध कराइ गई है। स्विस फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफटीए) ने नाम सार्वजनिक करते हुए दोनों भारतीय महिलाओ से कहा है कि अगर वह नहीं चाहती हैं कि उनके नाम भारतीय अधिकारियों को बताए जाएं, तो वह 30 दिन के भीतर स्विस कोर्ट में अपनी अपील दर्ज करा सकती हैं। इस प्रकार के कम-से-कम 40 अंतिम नोटिस इस महीने अब तक स्विस फेडरल राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं। अभी कुछ और नाम सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। इन नोटिसों के अनुसार संबद्ध व्यक्ति तीस दिन में फेडरल एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट में अपील कर सकता।

उसे अपने पक्ष में साक्ष्य भी पेश करने होंगे। इन नोटिस के जरिए स्विस एफटीए संबद्ध व्यक्तियों को कानूनी मदद का अवसर भी देना चाहता है। इन लोगों के बारे में विदेश सरकारें स्विट्जरलैंड से जानकारी देने का आग्रह कर रही थीं। खबरों के अनुसार इस तरह के नोटिसों में शामिल नामों में कुछ जानी पहचानी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड के बैंक में कई भारतीयों के खाते होने और उनमें हजारों करोड़ रुपये का काला धन जमा होने का अनुमान है। भारत सरकार स्विट्जरलैंड के अधिकारियों से इन नामो की जानकारी पता करने के लिए लंबे समय से अनुरोध करती रही है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -