आखिर क्यों घर छोड़कर भागे थे 'तारक मेहता...' शो के सोढ़ी? खुद कही ये बात

आखिर क्यों घर छोड़कर भागे थे 'तारक मेहता...' शो के सोढ़ी? खुद कही ये बात
Share:

टेलीविज़न के जाने माने मशहूर अभिनेता गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाकर मशहूर हुए। पिछले दिनों उन्होंने प्रशंसकों को चिंता में डाला था। 22 अप्रैल को वो अचानक से गायब हो गए। फिर 24 दिनों बाद 17 मई को घर लौटे। इसके चलते परिवार और प्रशंसक गुरुचरण को लेकर बहुत परेशान हुए। अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता ने हेल्थ और मिसिंग केस पर बात की।  

गुरुचरण ने बताया, घर लौटने के कुछ दिनों पश्चात् उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें भयानक सिरदर्द था। वो बहुत कमजोर महसूस कर रहे थे। मगर अब चीजें कंट्रोल में हैं। वो बोलते हैं- मैं अब ठीक हूं। आहिस्ता आहिस्ता चीजें ठीक हो रही हैं। अभिनेता से जब पूछा गया वो कहां गए थे? इस पर बात करने से फिलहाल वो बचे। उन्होंने कहा- पहले कई चीजों को खत्म करना है। फिर इस पर बात करेंगे।

गुरुचरण का कहना है उनके मिसिंग केस से रिलेटेड मैटर कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट फॉर्मेलिटीज पूरी होने के बाद वो इस बारे में खुलकर चर्चा करेंगे। उन्होने कहा- जल्द मैं सब कुछ बताऊंगा। क्यों मैंने ऐसा फैसला लिया था। बस मुझे थोड़ा समय दें। सभी सवालों के जवाब दूंगा। प्रशंसक भी ये जानने को बेताब हैं क्यों गुरुचरण ने घर छोड़कर गायब होने का फैसला किया। गुरुचरण ने वर्ष 2013 में तारक मेहता शो छोड़ा था। मगर अगले ही वर्ष पब्लिक डिमांड पर उन्हें शो में वापस बुलाया गया था। फिर 2020 में गुरुचरण ने फाइनली शो को अलविदा कहा।

इस मशहूर अदाकारा ने किया कान्स फिल्म फेस्टिवल का पर्दाफाश, बोली- 'पैसे देकर जाते हैं...'

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए इस एक्ट्रेस ने 6 महीने से नहीं खाए रोटी और चावल, खुद किया ये खुलासा

'डांस इंडिया डांस’ को रिजेक्ट कर चुके थे रेमो डिसूजा, खुद बताई ये चौंकाने वाली वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -