फ्रांसीसी सैनिकों ने किया राजपथ पर परेड अभ्यास
फ्रांसीसी सैनिकों ने किया राजपथ पर परेड अभ्यास
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में गणतंत्र दिवस के परेड को लेकर राजपथ पर अभ्यास चल रहा है, जिसमें फ्रांसीसी सैनिकों ने भी हिस्सा लिया। तड़के सुबह फ्रांसीसी सैनिक सलीकेदार पोशाक में राजपथ पर चल रहे अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़़ी के साथ शामिल हो गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐसा पहली बार होगा जब देश की धरती पर विदेशी सैनिक परेड में हिस्सा लेंगे।

इस साल के समारोह में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि होंगे पिछली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अतिथि थे। 35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट ऑफ सेवेंथ आर्मर्ड ब्रिगेड के 56 सैन्यकर्मियों की टुकड़ी ने हाल में राजस्थान में भारतीय सैनिकों के साथ संयुक्त अभ्यास खत्म किया है।

फ्रांसीसी सैनिकों ने शक्ति 2016 नामक आतंकवाद और घुसपैठ रोधी संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया। इस वर्ष राजपथ पर डॉग स्क्वॉड भी परेड करेगी। पिछले वर्ष पहली बार राजपथ पर महिला ब्रिगेड ने परेड किया था। 35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट ऑफ सेवेंथ आर्मर्ड ब्रिगेड की स्थापना 1604 में लॉरेन में हुई थी। इनके नाम 12 युद्ध सम्मान है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -