नौकरी के बहाने वेबसाईट से की ठगी
नौकरी के बहाने वेबसाईट से की ठगी
Share:

बैंकाॅक: बैंकाॅक में भारतीयों के साथ ठगी का एक मामला सामने आया है। दरअसल इस मामले में भारतीय लोगों को फर्जी नौकरियों की पेशकश की गई है। इस तरह से इन लोगों से मोटा पैसा वसूला जा रहा था। मगर अब एक गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया गया है। ठग पाकिस्तानी नागरिक हैं। दरअसल ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए आरोपी एक वेबसाईट के माध्यम से कार्य करते थे।

गिरोह भारतीयों को नौकरियां दिलवाने की बात करते और उनसे पैसे लेकर उन्हें ठग लेते। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हुसैन अवींद और असलम मुहम्मद अदमन को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा कहा गया कि लगभग 10 भारतीयों से 45 हजार रूपए जब्त कर लिए गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा इस राशि का एक भाग मनीष नामक व्यक्ति को दे दिया गया था। यह वही व्यक्ति था जिसके माध्यम से वेबसाईट रन हुआ करती थी। आॅनलाईन माध्यम से लोगों को फंसा लिया जाता था। इतना ही नहीं गिरोह के दूसरे सदस्यों को भी पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है। फिलहाल इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -