इस देश में महिलाएं से लेकर पुरुष पहनते हैं एक जैसे कपड़े
इस देश में महिलाएं से लेकर पुरुष पहनते हैं एक जैसे कपड़े
Share:

दुनिया में कई देश हैं और उनके रीती रिवाज भी अलग अलग तरह के हैं. वहीं अगर आप अफ्रीकी देशों या फिर द्वीपीय देशों के बारे में थोड़ी बहुत भी जानकारी रखते होंगे तो आपको मेडागास्कर के बारे में जरूर पता होगा. यह हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है. मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है. यह एक ऐसा देश है, जहां खास मौकों पर पुरुष हों या महिलाएं, बच्चा हो या बूढ़ा, सब एक जैसे ही कपड़े पहनते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में 'लाम्बा' कहा जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां शादियों में तो लोग लाम्बा पोशाक पहनते ही हैं, साथ ही साथ मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा का ही उपयोग होता है.

बता दें की मेडागास्कर सैकड़ों साल पहले अफ्रीका से अलग हो चुका है. यही वजह है कि इस द्वीप पर पाए जाने वाले अधिकांश पौधे और जीव-जंतु पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं. मेडागास्कर का पुराना नाम मालागासी है. इस द्वीप पर रहने वाले लोग इसे इसी नाम से  जानते हैं. मेडागास्कर की लगभग 75 फीसदी जातियां स्थानिक हैं, यानी वो यहां के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं. इस द्वीप पर कई अजीब जंतु भी पाए जाते हैं, जिनमें टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा), चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं. हालांकि यहां के कई जीव-जंतु अब विलुप्त होने की कगार पर हैं.

जानकारी के लिए बता दें की मेडागास्कर को अक्सर 'ग्रेट रेड द्वीप' कहा जाता है, क्योंकि इसकी मिट्टी लाल है. यह मिट्टी आमतौर पर कृषि के लिए उपयुक्त नहीं होती है. द्वीप के पश्चिम और उत्तर में कुछ दिलचस्प लाइमस्टोन (चूना पत्थर) का भी निर्माण होता है, जिसे सिंगी के नाम से जाना जाता है.

बिना हाथ वाले बंदर की पुलिसकर्मी ने की इस तरह मदद

लॉकडाउन का इस तरह मजा ले रहा है ये शेर का झुंड, वायरल हुई तस्वीरें

कोरोना से जुड़ी जानकारी शेयर करने पर इस शख्स को लोग बुलाने लगे यमदूत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -