पूर्व केंद्रीय मंत्री कौल का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौल का निधन
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का बीमारी के बाद निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बीमारी के बाद परिजन द्वारा उन्हें यशोदा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। बीती रात करीब 8 बजे उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।बताया जाता है कि स्व. शीला कौल जवाहरलाल नेहरू की रिश्तेदार थीं। उनका जन्म 7 फरवरी 1915 में हुआ था। उन्होंने लाहौर महिला काॅलेज से कला विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

इसके बाद उन्होंने लाहौर के सर गंगाराम प्रशिक्षण काॅलेज से शिक्षण की डिग्री भी अर्जित की। उन्होंने वनस्पतिविद् कैलाशनाथ कौल से विवाह किया। शीला कौल 5 बार सांसद रहीं। वे अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार देर शाम को किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौल निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली की पूर्वमुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत बड़ी संख्या में केंद्रीयमंत्री, वरिष्ठ राजनेता, विभिन्न राज्यों के मंत्री और नेता समेत गणमान्यजन मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने उनके निधन पर दुध जताया और शोकाकुल परिजन को सांत्वना दी। स्व. कौल वर्ष 2012 से ही बीमार थीं।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -