आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का हुआ निधन

आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का हुआ निधन
Share:

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है। अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं। 

रजिल सायानी ने पिता की मौत के बारे में खबर दी है। उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को पिछले दिन दिल का दौरा पड़ा था, तत्पश्चात, उन्हें तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया। किन्तु रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया। अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल यानी 22 फरवरी को होगा, क्योंकि आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके आखिरी दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं। 

अमीन सयानी के अंतिम दर्शन को लेकर शीघ्र ही आधिकारिक बयान भी जारी की जाएगी। बता दे कि अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिल में घर कर लेता था। 

अनुष्का-विराट ने 'अकाय' रखा अपने बेटे का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब?

प्रेग्नेंट है बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, सोर्स ने लीक की खबर

चेकअप कराने अस्पताल पहुंचीं इस बॉलीवुड अदाकारा से पूछा गया धर्म, भड़कीं एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -