अनुष्का-विराट ने 'अकाय' रखा अपने बेटे का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब?
अनुष्का-विराट ने 'अकाय' रखा अपने बेटे का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब?
Share:

जाने माने मशहूर स्टार कपल विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा ने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की घोषणा दोनों ने बयान जारी कर की है। ये खबर मिलने के बाद दोनों को स्टार्स और प्रशंसकों से ढेरों बधाई मिल रही है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते कई महीनों से ख़बरों में हैं। कहा जा रहा था कि अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ समय पहले दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के चलते दोनों का ये सीक्रेट खोल दिया था। तब माना गया था कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों में सही में सच्चाई है। अब दोनों ने स्वयं अपने दूसरे बच्चे के आगमन की घोषणा कर दी है। कपल ने अपने जॉइन बयान में लिखा, 'बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का।'

क्या है 'अकाय' का मतलब?
कपल की ये पोस्ट वायरल हो गई है। हर ओर बेबी अकाय के चर्चे हो रहे हैं। वैसे बता दें कि अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार, यानी जिसका कोई आकार नहीं होता है। वहीं तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है। इससे पहले विराट एवं अनुष्का ने मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था।

प्रेग्नेंट है बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, सोर्स ने लीक की खबर

चेकअप कराने अस्पताल पहुंचीं इस बॉलीवुड अदाकारा से पूछा गया धर्म, भड़कीं एक्ट्रेस

‘डॉन 3’ को लेकर आया नया अपडेट, प्रियंका चोपड़ा की जगह नजर आएंगी ये बॉलीवुड अदाकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -