चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का हुआ निधन
चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का हुआ निधन
Share:

बीजिंग: चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। आपको बता दें कि उनकी उम्र 96 साल थी और इस उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। इस बारे में चीनी सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है। उनके अनुसार वे ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़ित थे। जी हाँ और इसी वजह से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आप सभी को बता दें कि जियांग जेमिन को 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार के बाद चीन के नेतृत्व के लिए चुना गया था।

इसी के साथ उन्होंने करीब एक दशक तक चीन पर शासन किया। आपको यह भी जानकारी दे दें कि जियांग के शासनकाल में तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ था। जी दरअसल जियांग एक फैक्ट्री इंजीनियर से दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के नेता के रूप में उभरे थे। उन्होंने ही चीन को वैश्विक व्यापार, सैन्य और राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने की ओर अग्रसर किया।

जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान के नए सेनाप्रमुख के रूप में संभाली कमान, पहले थे ISI चीफ

इसी के साथ ऐसा भी कहा जाता है जब उन्होंने 1989 में पदभार संभाला था, तब चीन आर्थिक आधुनिकीकरण के प्रारंभिक चरण में था और तियानमेन नरसंहार से उबरने की कोशिश कर रहा था। हालाँकि जिस समय जियांग साल 2003 में राष्ट्रपति के रूप में सेवानिवृत्त हुए, उस समय तक चीन विश्व व्यापार संगठन का सदस्य बन चुका था। वहीं ब्रिटेन ने हांगकांग को सौंप दिया था। इसी के साथ बीजिंग ने साल 2008 के ओलंपिक को सुरक्षित कर लिया था, और देश महाशक्ति का दर्जा पाने के रास्ते पर था।

सावधान हो जाएं इंसान! कई हजार साल बाद मिला सबसे खतरनाक Zombie Virus

फीफा वर्ल्ड कप को लेकर हुआ ये हैरान कर देने वाला खुलासा

थाईलैंड के मंदिर में हुई छापेमारी, नशे में धुत्त मिले पुजारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -