दोस्ती की खातिर महिला ने पति से करवाई सहेली की शादी
दोस्ती की खातिर महिला ने पति से करवाई सहेली की शादी
Share:

दो महिलाओं ने आपसी सहमति से एक ही लड़के से विवाह कर लिया। दोनों पक्की दोस्त हैं और विवाह के उपरांत भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने ये तरकीब निकाल ली। दोनों ने बारी-बारी से एक ही शख्स से विवाह किया। शादी के बाद अब वे एक ही घर में रहती हैं। दोनों सहेलियां पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की निवासी है। एक का नाम शहनाज है और दूसरी का नाम नूर है। दोनों ने एजाज नाम के शख्स से निकाह कर चुकी है। एजाज पेशे से दर्जी हैं। 

मीडिया से बात करते हुए शहनाज ने बोला था कि पहले उनकी शादी एजाज से हुई थी। शादी के उपरांत वो अपनी सहेली नूर से दूर हो चुकी है। हालांकि, नूर अक्सर उनके घर आया-जाया करती है।  ऐसे में नूर ने शहनाज के पति से शादी करने का मन बना लिया। जिसके पीछे का मकसद था कि वो शहनाज के साथ एक ही घर में रह सकें और उनकी दूरियां भी समाप्त हो गई। शहनाज को नूर का प्लान पसंद आ गया और उन्होंने पति एजाज से उसे शादी की मंजूरी दे दी है।

 

इस तरह दो महिलाओं ने एक ही शख्स से विवाह कर लिया। अभी शहनाज के दो बच्चे हैं, जबकि नूर का एक बच्चा है। ये पूरी फैमिली एक ही घर में साथ-साथ रहती है। आपसी तालमेल की बात पर शहनाज इस बारें में बोलती है कि मेरी लड़ाई एजाज से हो सकती है लेकिन नूर से कभी नहीं। क्योंकि मैं खुद नूर को अपने घर लेकर आ गई हूँ। वहीं नूर का कहना है कि शहनाज से उन्हें कभी कोई शिकायत अब तक नहीं रहती। हम तीनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं। पति एजाज भी दोनों पत्नियों संग हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। 

पैसों के लिए बेटी ने पार कर डाली हदें, अपनी माँ के साथ कर दी ये हरकत

उड़ान भरते ही इमरान खान के विमान ने खोया संतुलन, बाल-बाल बची जान

वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, नाम जानकर लगेगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -